… जब बीमार मां को पूर्व CM ने सुनाई बांसुरी की धुन, खिला मां का चेहरा, भावुक Video Viral

राजनीति की व्यस्तता और सार्वजनिक जीवन से इतर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का एक बेहद भावुक और आत्मीय अंदाज देखने को मिला. वे जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित अपने आवास पर बीमार मां सायरा मुंडा के पास बैठकर उन्हें बांसुरी की मधुर धुन सुनाते नजर आए.
Arjun Munda Flute Video Jamshedpur

जमशेदपुर. राजनीति की व्यस्तता और सार्वजनिक जीवन से इतर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का एक बेहद भावुक और आत्मीय अंदाज देखने को मिला. वे जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित अपने आवास पर बीमार मां सायरा मुंडा के पास बैठकर उन्हें बांसुरी की मधुर धुन सुनाते नजर आए. बांसुरी की सुरीली आवाज सुनकर मां ने सिर उठाया और बेटे को अपने सामने बांसुरी बजाते देख उनके चेहरे पर मुस्कान खिल उठी. उन्होंने स्नेहपूर्वक बेटे के सिर पर हाथ रखकर उसे आशीर्वाद भी दिया. (Arjun Munda Flute Video Jamshedpur)

 मां और बेटे के बीच स्नेह से भरे इन अनमोल पलों को अर्जुन मुंडा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया. उन्होंने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए लिखा, “मां मेरे जीवन का सबसे अनमोल आशीर्वाद हैं. उनका प्रेम मेरी सबसे बड़ी शक्ति है, उनका आशीर्वाद मेरा संबल और उनका जीवन मेरे लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है.” (Arjun Munda Flute Video Jamshedpur)

राजनेता नहीं, मां के सामने एक बेटा नजर आए अर्जुन मुंडा

वीडियो में अर्जुन मुंडा पूरी तन्मयता के साथ बांसुरी बजाते दिखाई दे रहे हैं. वहीं उनकी मां भावुक होकर बेटे को निहारती नजर आती हैं. इस दौरान उनकी पत्नी मीरा मुंडा भी वहां मौजूद थीं. मां के चेहरे पर आई मुस्कान और बेटे के सिर पर आशीर्वाद के लिए रखा हाथ इस पल को और खास बना देता है. इस दृश्य में अर्जुन मुंडा किसी राजनेता के रूप में नहीं, बल्कि अपनी मां के पास बैठा एक बेटा नजर आए.

सोशल मीडिया पर लोगों ने जताया प्यार

अर्जुन मुंडा की इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भावुक प्रतिक्रियाएं दीं. लोगों ने इस दृश्य को मां की ममता, वात्सल्य, प्रेम, करुणा और पारिवारिक रिश्तों की गहराई का प्रतीक बताया. बांसुरी की मधुर धुन और मां के चेहरे पर खिली मुस्कान ने लोगों का ध्यान खींचा. यह वीडियो मां-बेटे के निश्छल प्रेम और उनके बीच के आत्मीय रिश्ते को बयां कर रहा है.

ये खबर भी जरूर पढ़ेंः पंजाब व‍िधानसभा चुनाव के लिए AAP ने किया उम्‍मीदवारों के नाम का ऐलान, देखें किसे कहां से मिला टिकट?

ज़रूर पढ़ें