‘केतन को सब बताया था मैंने, फिर भी नहीं माना…’, सिया आखिर चाहती क्या थी? पूछताछ में उगले कई राज
केतन अग्रवाल मर्डर केस
Ketan Agrawal Murder Siya Goyal: लोनावला के लोहागढ़ किले में हुए पुणे के रियल एस्टेट कारोबारी केतन विशाल अग्रवाल की हत्या के मामले में हर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं. इन सब के बीच पुलिस के हाथ एक बड़ा सुराग लगा है. पुलिस की पूछताछ में सिया ने इस तरह की घटना को अंजाम देने की वजह बताई है, उसने कहा कि वह शादी के लिए मानसिक तौर पर तैयार नहीं थी. इस बारे में उसने केतन से भी बात की थी.हालांकि केतन ने भी इस बात को अनदेखा कर दिया था.
पुलिस पूछताद में केतन की मंगेतर और मुख्य आरोपी सिया गोयल ने बताया कि वह इस शादी के लिए किसी भी तरह से बिल्कुल तैयार नहीं थी. वह केवल और केवल अपने परिवार के दबाव में इस रिश्ते को आगे बढ़ा रही थी, यही वजह रही कि उसने केतन को हमेशा के लिए रास्ते से हटाने का खौफनाक फैसला लिया.
सीधे तौर पर सिया अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती थी. मतलब यह कि केतन से बातचीत और शादी का फैसला परिवार के दवाब में लिया गया था. कुल मिलाकर उसकी तरफ से ऐसा दावा किया जा रहा है कि उसने केतन से भी इस बात को लेकर बातचीत की थी. लेकिन केतन शादी पर अड़ा था.
नवंबर में होनी थी शादी
केतन और सिया की शादी इसी साल नवंबर में होनी तय हुई थी. शादी को शानदार बनाने के लिए राजस्थान में कई करोड़ रुपये का एक महल बुक किया जा चुका था और मेहमानों को लाने-ले जाने के लिए दो प्राइवेट एयरक्राफ्ट तक का इंतजाम किया गया था. लेकिन इस चकाचौंध के पीछे एक गहरी साजिश पनप रही थी.
पासपोर्ट को कैसे किया गायब
केतन की मौत के बाद परिवार भी हर उस छोटी बात को याद कर रहा है जो उस समय छोटी लगी. लेकिन, बाद में कहीं न कहीं वही बात घटना से जुड़ी हुई है. केतन के पिता ने आरोप लगाया कि सिया ने साजिश के तहत केतन का पासपोर्ट टॉयलेट में फ्लश कर दिया था ताकि ट्रिप कैंसिल हो जाए और वह केतन को लोहागढ़ किले ले जा सके.
ये भी पढ़ें: ‘एक नहीं तीन बार हुई केतन को मारने की कोशिश…’, पुलिस पूछताछ में सिया ने क्या-क्या बताया?