‘सिया दोषी है तो उसे भी पहाड़ी से धक्का दे दो…’, केतन हत्याकांड मामले में भावुक होकर बोले सिया के माता-पिता
केतन हत्याकांड की आरोपी सिया के माता-पिता
Siya Father Emotional Statement: पुणे के चर्चित केतन हत्याकांड में उनकी होने वाली पत्नी सिया को मुख्य आरोपी बनाया गया है. आरोप है कि सिया ने ही केतन को धक्का मारकर नीचे गिराया था, जिसमें उसकी मौत हो गई. इस हत्याकांड के बाद पहली बार सिया के पिता ने भावुक होकर मीडिया के सामने आकर अपना पक्ष रखा और कहा कि जैसे केतन को धक्का देकर मारा गया. वैसे ही सिया को भी किले से धक्का दे दो. वहीं सिया के कथित प्रेमी चेतन चौधरी को लेकर उन्होंने कहा कि उसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी.
केतन अग्रवाल मर्डर केस को लेकर आरोपी सिया गोयल के पिता प्रवीण गोयल बोले, “जो हुआ वह बहुत दुखद घटना है. हमें अभी भी यकीन नहीं हो रहा है. उन्होंने अपना बेटा खो दिया है, और उनका बेटा हमारा भी बेटा था. हम उसे बहुत प्यार करते थे. मैं उससे इतना घुल-मिल गया था कि लगता था वह हमारा अपना ही बेटा है. आज हमने एक बहुत प्यारे, होनहार और अच्छे लड़के को खो दिया है. हम इससे बहुत दुखी हैं. इससे ज्यादा दुखद और कुछ नहीं हो सकता.”
"अगर मेरी बेटी सिया दोषी है तो उसे भी उसी पहाड़ी से धक्का दे देना चाहिए…''- सिया के पिता का बड़ा बयान #PuneMurderCase | Ketan Murder | Crime News #siya | #VistaarNews pic.twitter.com/5uQjY2O0kR
— Vistaar News (@VistaarNews) June 26, 2026
भविष्य को लेकर अच्छे सपने देखे थेः सिया के पिता
उन्होंने आगे कहा, “हमने भविष्य के लिए बहुत सारे अच्छे सपने देखे थे. शादी उदयपुर में होने वाली थी. सिया ने शादी को लेकर कभी कोई नाराजगी नहीं जताई. जब से रिश्ता तय हुआ था, वह हमेशा खुश रही. वह हमेशा केतन के बारे में बात करती थी. अगर उन्होंने (केतन के माता-पिता ने) हमें जरा भी बताया होता कि कुछ गड़बड़ हो रही है, तो हम उनसे बात करते.”
#WATCH | Pune, Maharashtra: Ketan Agarwal Murder Case | Pooja Goyal, mother of accused Siya Goyal, says, "… If anyone is at fault in this, they should be given the harshest punishment. Even if it includes my daughter. If my daughter is found guilty, then she should be thrown… pic.twitter.com/xQZrHPydPc
— ANI (@ANI) June 25, 2026
क्या बोलीं सिया की मां?
वहीं इस मामले को लेकर सिया की मां पूजा गोयल बोलीं, “अगर इसमें किसी की भी गलती है, तो उसे सबसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए. भले ही उसमें मेरी बेटी ही क्यों न शामिल हो. अगर मेरी बेटी दोषी पाई जाती है, तो उसे उसी जगह से नीचे फेंक देना चाहिए जहां से केतन को फेंका गया था. परिवार को सिया और केतन की शादी से बहुत उम्मीदें थीं. बहुत सारी अपेक्षाएं थीं, बहुत प्यार था. केतन का परिवार भी सिया के साथ बहुत प्यार और अपनापन दिखाता था. सारे कार्यक्रम अच्छे से चल रहे थे. उन्होंने उसके जन्मदिन के जश्न के लिए भी कई कार्यक्रम आयोजित किए थे. अगर हमें लगता कि सिया को कोई परेशानी हो रही है या वह केतन से बात नहीं कर पा रही है, तो वे हमसे बात करते.
ये भी पढ़ेंः हत्या से पहले सिया और चेतन का CCTV फुटेज आ गया सामने, पुणे के कैफे में बैठकर की थी प्लानिंग! Video
दोषी पाए जाने पर दी जाए कड़ी सजा
सिया ने इस शादी को लेकर कभी कोई नाराजगी नहीं जताई. हमें चेतन के बारे में कुछ भी पता नहीं था. सगाई के बाद से वह सिर्फ केतन से ही बात करती थी. मुझे यकीन नहीं है कि वह (अपराध करने के लिए) राजी हुई होगी, लेकिन अगर जांच में वह दोषी पाई जाती है, तो उसे सबसे कड़ी सजा दी जाए. शादी के लिए उन्होंने उदयपुर में अनंता रिजॉर्ट बुक किया था. इसका खर्च 3 करोड़ रुपये था, और हमें शादी पर 5 करोड़ रुपये खर्च करने थे.”