आजम खान को इलाहाबाद हाई कोर्ट से बड़ी राहत, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मिली अंतरिम जमानत

Azam Khan News: आजम खान को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी है. अब अगली सुनवाई 10 दिसंबर को होगी.
Azam Khan

सपा नेता आजम खान (File Photo)

Azam Khan Bail From Allahabad High Court: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को इलाहाबाद हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. आजम खान को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हाई कोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी है. अब अगली सुनवाई 10 दिसंबर को होगी. इस दौरान कोर्ट ने यह भी कहा कि जेल से गेट से गिरफ्तार करना दुर्भाग्यपूर्ण है.

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने माना कि जब आजम खान की गिरफ्तारी हुई थी तो इस दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने संविधान से अनुच्छेद 22 (1) के तहत जरूरी प्रक्रियाओं का पूरी तरह से पालन नहीं किया है.

इस मामले में एक दिन पहले भी यानी कि सोमवार को भी इलाहाबाद हाई कोर्ट में सुनवाई हुई थी. जिसमें हाई कोर्ट के जस्टिस राजीव गुप्ता और जस्टिस देवेंद्र सिंह की डिवीजन बेंच ने मामले की सुनवाई की थी. इस दौरान कोर्ट के सामने ही आजम खान ने अंतरिम जमानत के लिए अर्जी भी दी थी. आज मंगलवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट ने उनकी अर्जी को स्वीकार कर लिया और अंतरिम जमानत दे दी.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें