UP-बिहार में फिर लौटेगा मानसून, दिल्ली समेत इन प्रदेशों में झमाझम बारिश, जानें आज का मौसम

Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार, मानसून एक बार फिर दस्तक दे सकता है. इस दौरान कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है.
Weather Update Today

कैसा रहेगा आज का मौसम

Weather Update Today: मौसम विभाग के अनुसार आज गुरुवार, 16 जुलाई को उत्तर-भारत समेत देश के कई इलाकों में बारिश हो सकती है. क्योंकि देश में मानसून फिर एक्टिव होने वाला है. इस दौरान कई इलाकों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अनुमान है. इस बारिश से किसानों को राहत मिलने की संभावना है. क्योंकि इन दिनों किसानों ने बुआई भी शुरू कर दी है. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में बारिश की संभावना जरूर है, लेकिन इस दौरान उमस का भी डर सता रहा है.

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी ओडिशा-पश्चिम बंगाल तटों पर कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण, अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में वर्षा की गतिविधियां बढ़ेंगी और कुछ जगहों पर भारी वर्षा हो सकती है. ओडिशा में 16 व 17 जुलाई को कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. अगले 7 दिनों के दौरान पश्चिम-मध्य और दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में तथा अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में वर्षा की गतिविधियां कम रहने की संभावना है.

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत 15 राज्यों में मॉनसून वापसी करने वाला है. कई राज्यों में दोपहर के बाद मौसम में अचानक से बदलाव देखने को मिल सकता है.

ये भी पढ़ेंः न दहेज, न लग्जरी कार… बैलगाड़ी पर दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, अनोखी शादी की हर कोई कर रहा तारीफ

कहां-कब होगी बारिश

  • मौसम विभाग के अनुसार, नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद में 16 से 20 जुलाई के बीच बारिश तेज हवाएं चलने की संभावना.
  • 16 से 18 जुलाई के बीच उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, में झमाझम बारिश की उम्मीद.
  • 16 से 21 जुलाई- जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश होने के चांस.
  • 16 से 18 जुलाई- मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ में भी मॉनसून वापसी की उम्मीद.

ज़रूर पढ़ें