‘साहब, पति ही करवाता है मेरा रेप…’, महिला का सनसनीखेज दावा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
कानपुर की महिला ने पति पर लगाए गंभीर आरोप
Kanpur Crime: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार कर दिया. महिला ने अपने पति पर ऐसे गंभीर आरोप लगाए, कि वैवाहिक रिश्तों की पवित्रता और सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए. फिलहाल, पुलिस ने मामले को देखते हुए जांच के आदेश दिए हैं.
पीड़ित महिला ने पुलिस के शिकायत करते हुए बताया कि पति ने उसकी जिंदगी को नर्क बना दिया. जबकि शादी लव मैरिज हुई थी. शादी के कुछ सालों तक सबकुछ ठीक ठाक रहा, लेकिन फिर बाद में पति ने अपना असली रंग दिखा दिया. पति लगातार अपने और रसूखदार अधिकारियों के साथ अवैध शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालता था. जब इसका विरोध किया जाता, तो मारपीट करता और धमकी देता था. कई बार इस उसे समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन उसने एक नहीं सुनी. बल्कि शारीरिक संबंध के लिए और ज्यादा दबाव बनाने लगा.
दोस्तों से कराया रेप
जब मामला हद से ज्यादा पहुंच गया, तो इसकी शिकायत पुलिस से की. जिसमें बताया कि 13 अप्रैल को पति ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी. इस दिन पति ने घर पर नशे में धुत दोस्तों के साथ शारीरिक शोषण कराया. जिसके बाद वह काफी डर गई. पहले तो वह अपनी बेटी के लिए सबकुछ सहने के लिए तैयार हो गई थी, लेकिन इस घटना ने झकझोर कर रख दिया. पीड़ित महिला ने पति की इस हरकत के सबूत होने की भी बात कही और बताया कि पति ने उसके फोन को लॉक कर दिया है, ताकि सबूत को मिटाया जा सके.
ये भी पढ़ेंः 30 मार्च को लिखी नोएडा हिंसा की स्क्रिप्ट, सॉफ्टवेयर इंजीनियर निकला मास्टरमाइंड, UP STF ने तमिलनाडु से दबोचा
पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
महिला ने पुलिस अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है. उसका कहना है कि फोन की जांच करें, तो सबकुछ साफ हो जाएगा. हालांकि, पुलिस ने भी मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं. फिलहाल, वजह चाहे जो भी रही हो, लेकिन इस घटना ने पति-पत्नी के रिश्ते को तार-तार कर दिया. अब देखना यह होगा कि पुलिस अब आगे इस मामले में क्या कार्रवाई करती है.