नक्सलियों का आखिरी कमांडर कौन? जिसकी तलाश में लगे 3000 से ज्‍यादा जवान, बेटे ने की ये अपील

Naxal Commander Misir Besra: एक करोड़ के इनामी नक्सली कमांडर मिसिर बेसरा को खोजने के लिए 3000 से ज्यादा जवानों को तैनात किया गया है. इसके साथ ही उसके बेटे ने भी सरेंडर करने की अपील की है. ऐसा कहा जा रहा है कि वह इस समय झारखंड के जंगलों में छिपा हुआ है.
mishir besra

मिसिर बेसरा

Naxal Commander Mishir Besra: केंद्रीय गृहमंत्री ने पिछले दिनों कहा था कि देश अब नक्सलवाद से मुक्त हो चुका है. इससे पहले देश के तमाम बड़े नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया था. हालांकि इसके बाद भी कुछ नक्सलियों का सरेंडर बाकी है. इनमें कुद ऐसे भी शामिल हैं जिनपर एक करोड़ से ज्यादा का इनाम रखा गया है. इन्हीं में से एक मिसिर बेसरा भी है, जिस पर एक करोड़ का इनाम है. बेसरा अब भी अंडरग्राउंड है. उसकी खोज में तीन हजार से ज्यादा जवानों को लगाया गया है.

मिसिर बेसरा की कुंडली NIA भी खंगाल रही है. इसके साथ ही बड़ी सुरक्षा एजेंसियां उसकी तलाश में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं. इन सब के बीच बेसरा के बेटे ने भी अपने पिता को एक चिट्ठी लिखी है, जिसमें उसने कहा कि अब बहुत समय हो गया है कि समय आ चुका है कि अब मुख्‍य धारा लौटा जाए, उसने अपने पिता से अपील की है कि वह सरेंडर कर दें.

झारखंड के जंगलों में छिपा है बेसरा

मिसिर बेसरा को अलग-अलग नामों से जाना जाता है. इनमें भास्‍कर, सुनील, सुनीर्मल के साथ-साथ विवेक नाम भी शामिल है, जो कि मूलरुप से झारखंड का ही रहने वाला है. अलग-अलग संगठनों के हिसाब से वह अपने नाम रखे हुए हैं. इस समय बेसरा की उम्र 60 साल के करीब हो चुकी है. उसका परिवार सुरक्षा  एजेंसियों की मदद कर रहा है.

परिवार ने भी उससे सरेंडर करने की बात कही है. सुरक्षा बलों के अनुसार मिसिर बेसरा अपने साथियों के साथ झारखंड के जंगलों में छ‍िपा हो सकता है. यही वजह है कि सुरक्षाबल न सिर्फ झारखंड में उसकी तलाश कर रहे हैं बल्कि आस पास के राज्यों के जंगलों में भी उसकी तलाश जारी है.

लंबे समय से नहीं हुई परिवार से बात

बेसरा के परिवार का दावा है कि उनकी लंबे समय से उससे बात नहीं हुई है. मिसिर बेसरा का बेटा का दक्षिण भारत में एक कैंटीन में काम करता है. जिसने बताया कि वो कई बार अपने प‍िता से सरेंडर करने की बात कह चुका है. इसके बाद भी उन्‍होंने सरेंडर नहीं किया है.

बेसरा के बेटे ने सुरक्षाबलों से अपील की है कि किसी तरह से उसके पिता तक उसकी चिट्ठी पहुंचा दी जाए. शायद इस इमोशनल अपील की वजह से वह मुख्यधारा में लौट आएं. बेटे ने बताया कि आखिरी बार अपने पिता को आज से करीब 35 साल पहले उसने देखा था. 

जल्द सरेंडर कर सकता है बेसरा

सुरक्षा एजेंसियों की मानें तो बेसरा बहुत जल्‍द आत्‍मसमर्पण कर सकता है. उसकी हर तरफ से घेराबंदी हो चुकी है. इसके साथ ही अब उसे किसी भी तरह से मदद नहीं मिल पा रही है. मदद न मिलने की वजह से ऐसा माना जा रहा है कि उसके पास अब सरेंडर के अलावा कोई भी ऑप्शन नहीं है. यही कारण है कि वह जल्द ही खुद को सुरक्षाबलों को सौंप सकता है. 

ये भी पढ़ें: शादी के लिए मना किया तो इंटरव्यू के बहाने बुलाया, फिर प्रेमी ने केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया

ज़रूर पढ़ें