पटना में STF का एनकाउंटर में तीन बदमाश ढेर, मनेर SHO को लगी गोली, पुलिस से हाथापाई
Patna encounter: बिहार की राजधानी पटना में STF के एनकाउंटर में तीन बदमाश मारे गए. तो वहीं इस ऑपरेशन में SHO को भी गोली लगी है. मामले को लेकर पुलिस और मारे गए बदमाशों के परिजनों के बीच हाथापाई हो गई.
बिहार STF ने किया एनकाउंटर
Patna Encounter: बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार तड़के पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई. मनेर थाना क्षेत्र के शेरपुर में गंगा नदी के किनारे हुई इस मुठभेड़ में तीन बदमाश मारे गए. जबकि मनेर थाने के SHO रजनीश कुमार गोली लगने से घायल हो गए. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस और अपराधियों के बीच करीब 40 से ज्यादा राउंड फायरिंग हुई.
मारे गए आरोपियों के परिजन अस्पताल पहुंच गए हैं. वहां पुलिस के साथ हाथापाई हुई. परिजन शवों को देखना चाहते हैं. माहौल तनावपूर्ण हो गया है.
खबर अपडेट की जा रही है…



