PM मोदी ने फिर बनाया रिकॉर्ड, सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने वाले राजनेता बने, जानिए किसको छोड़ा पीछे

बतौर प्रधानमंत्री सरकार चलाने के मामले में 22 मार्च 2026 को नरेंद्र मोदी ने इंदिरा गांधी के प्रधानमंत्री कार्यकाल के 4318 दिनों का रिकॉर्ड तोड़ दिया था. मोदी से आगे अब सिर्फ पंडित जवाहर लाल नेहरू हैं.
Prime Minister Narendra Modi (File Photo)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(File Photo)

PM Modi Tenure: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. पीएम मोदी देश में सबसे लंब समय तक सरकार चलाने वाले राजनेता बन गए हैं. पीएम मोदी ने सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग का 8,930 दिनों तक सरकार चलाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. पीएम मोदी बतौर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री कुल मिलाकर 8931 दिनों तक सरकार चलाने के साथ पहले स्थान पर पहुंच गए हैं.

2001 में बने थे गुजरात के मुख्यमंत्री

नरेंद्र मोदी ने साल 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपना कार्यकाल शुरू किया था. इसके बाद वे लागातार साल 2014 तक गुजरात के मुख्यमंत्री पद पर बने रहे. साल 2014 में ही उन्होंने पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ा और चुनाव जीतकर वे भारत के प्रधानमंत्री बने. इसके बाद से वे लगातार देश के प्रधानमंत्री पद को संभाले हुए हैं. प्रधानमंत्री मोदी दो दशकों से ज्यादा समय से सरकार चला रहे हैं. इसमें खास बात ये रही कि जब वे पहली बार मुख्यमंत्री बने थे, तो उसके बाद लागातार विधानसभा चुनाव जीतकर मुख्यमंत्री बने रहे. इसके बाद जब वे प्रधानमंत्री बने तो भी उन्हें हार नहीं मिली. इससे उनकी बड़ी सियासी सफलता का अंदाजा मिलता है.

इंदिरा गांधी का रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं मोदी

अगर बात सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले नेताओं की करें तो उसमें पीएम मोदी दूसरे नंबर पर हैं. 22 मार्च 2026 को नरेंद्र मोदी ने इंदिरा गांधी के प्रधानमंत्री कार्यकाल के 4318 दिनों का रिकॉर्ड तोड़ दिया था. बतौर प्रधानमंत्री कार्यकाल चलाने के मामले में मोदी से आगे अब सिर्फ भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू हैं. हालांकि अगर सरकार चलाने के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के संयुक्त कार्यकाल को देखा जाए तो उसमें सबसे ऊपर नरेंद्र मोदी हैं. इस लिस्ट में पंडित नेहरू शीर्ष तीन नेताओं में भी नहीं हैं.

पवन कुमार चामलिंग सबसे लंबे समय तक CM बने रहने वाले नेता

जब बात मुख्यमंत्री के कार्यकाल की करें तो पवन कुमार चामलिंग भारत के सबसे लंब समय तक सीएम पद पर बने रहने वाले नेता हैं. वे लगभग 24 सालों तक सिक्किम के मुख्यमंत्री रहे. उन्होंने 12 दिसंबर 1994 से 26 मई 2019 सिक्किम में सरकार चलाई. चामलिंग को सिक्किम में 100 प्रतिशत ऑर्गेनिक राज्य बनाने के साथ ही बुनियादी सुविधाओं और शिक्षा में सुधार के लिए जाना जाता है.

ये भी पढे़ं: Andhra Milk Tragedy: पूर्वी गोदावरी में मिलावटी दूध से मरने वालों की संख्या 16 हुई, 16 फरवरी को भर्ती हुए थे लोग

ज़रूर पढ़ें