19 सालों बाद PM मोदी के स्कूल के दोस्त को वापस मिली जमीन, BJP विधायक की कंपनी पर कब्जे का आरोप
पीएम मोदी के दोस्त की जमीन वापस मिली.
Narendra Modi Frieds Land: सोचिए, जिसके दोस्त प्रधानमंत्री हों. उसे भी न्याय पाने के लिए 19 साल लग गए. यह मामला है महाराष्ट्र का. जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के क्लासमेट रहे असगर अली वोरा को अपनी ही जमीन वापस पाने के लिए 19 सालों की लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी. आखिरकर उन्हें जीत मिल गई, लेकिन 19 सालों तक उन्हें भटकना पड़ा. राजस्व विभाग ने भाईदर पूर्व के पास नवघर स्थित 2,810 स्क्वायर मीटर के प्लॉट के 7/12 भूमि रिकॉर्ड में फिर से उनका नाम दर्ज कर दिया है. उनकी जमीन पर कब्जा भाजपा विधायक की कंपनी ने कर ली थी. जिसको लेकर उन्होंने 8 सितंबर को पीएम मोदी से भी मुलाकात की थी.
पीड़ित असगर अली बोरा के मुताबिक, उन्होंने जमीन को आज से करीब 37 साल पहले 1989 में एक रजिस्टर्ड एग्रीमेंट के माध्यम से खरीदी थी. साल 2007 में उनके नाम पर यह जमीन राजस्व विभाग के रिकॉर्ड में दर्ज हो गई, लेकिन जब भूस्वामी के कानूनी वारिसों ने वेरिफिकेशन कराया तो इस दौरान राजस्व विभाग के रिकॉर्ड से नाम ही गायब कर दिया. यह देखते ही वे आश्चर्यचकित हो गए और जमीन पाने के लिए संघर्ष करने लगे.
भाजपा विधायक की कंपनी पर कब्जा का आरोप
जमीन के असली मालिक यानी असगर अली बोरा जमीन को पाने के लिए 19 सालों तक संघर्ष किए. आखिरकर संघर्ष की जीत हो गई. असगर अली बोरा का आरोप था कि साल 2011 में उनकी जमीन पर भाजपा विधायक नरेंद्र मेहता की कंपनी ‘सेवन इलेवन कंस्ट्रक्शन्स’ ने कब्जा कर लिया. उनके बार-बार कहने के बावजूद कब्जा नहीं हटाया. इसके लिए वे सालों तक सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटते रहे, लेकिन जमीन नहीं मिली.
इसके बाद उन्होंने थके-हारे पीएम मोदी से 8 सितंबर को मुलाकात की. जिसके बाद सरकारी और प्रशासनिक स्तर पर इस मामले को लेकर हलचल तेज हो गई. अब फाइनली उनकी जमीन उनके नाम पर दर्ज हो गई है. राजस्व विभाग के रिकॉर्ड में जमीन दर्ज होने के बाद उन्होंने खुशी जताई है.



