‘जो परिवार कहेगा, वही होगा…’, भाई प्रतीक की मौत पर अखिलेश बोले- 2 महीने पहले हुई थी मुलाकात, किस बात को लेकर दी थी समझाइश? 

Prateek Yadav Death News: भाई प्रतीक यादव की मौत पर अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी प्रतीक से 2 महीने पहले मुलाकात हुई थी. उस दौरान उन्हें समझाया भी था. अखिलेश कहा कि यह दुखद है कि वे आज हमारे बीच नहीं हैं. कानून और परिवार के लोग जो कहेंगे, हम उसी बात को मानेंगे.
प्रतीक यादव पिता मुलायम के साथ और अख‍िलेश यादव

प्रतीक यादव पिता मुलायम के साथ और अख‍िलेश यादव

Prateek Yadav Death News: समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन हो गया. उनकी उम्र 38 साल थी. बुधवार करीब सुबह 6 बजे उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. प्रतीक की पत्नी उस समय असम में मौजूद थीं, जो दोपहर तक लखनऊ पहुंचेगी.  अभी प्रतीक की मौत की वजह पता नहीं चल सकी है. शव का पोस्टमॉर्टम किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, यानी KGMU में हुआ है, इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा. अखिलेश यादव ने प्रतीक की मौत पर गहरा दुःख व्यक्त किया है.

प्रतीक की मौत की जानकारी मिलने के बाद अखिलेश यादव पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे, यहां करीब वह 40 मिनट तक रुके, जहां उन्‍होंने से भी मुलाकात कर मौत की वजह के बारे में बातचीत की. अखिलेश कहा कि यह दुखद है कि वे आज हमारे बीच नहीं हैं. कानून और परिवार के लोग जो कहेंगे, हम उसी बात को मानेंगे.

मीडिया से बातचीत के दौरान उन्‍होंने कहा कि लगभग 2 महीने पहले मेरी प्रतीक से मुलाकात हुई थी, उसे समय भी मैंने यही कहा था कि अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखो. अपने कारोबार को आगे बढ़ाओ. कभी-कभी कारोबार में जो नुकसान होता है, उससे कई बार आदमी बहुत टूट जाता है.

परिवार जो कहेगा वही होगा-अखिलेश

अखिलेश यादव ने छोटे भाई प्रतीक यादव के निधन पर कहा- मैंने प्रतीक को बचपन से देखा है. आज वे हमारे बीच नहीं है. हमें इस बात का बहुत दुख है. वे जीवन में आगे बढ़कर काम करना चाहते थे. यह दुखद है कि वे आज हमारे बीच नहीं हैं. कानून और परिवार के लोग जो कहेंगे हम उसी बात को मानेंगे. हम कानूनी रास्ता अपनाएंगे.

किचन में बेहोश मिले थे प्रतीक

शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि प्रतीक की तबीयत लंबे समय से खराब चल रही थी, इससे पहले भी उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था. हालांकि तबीयत में सुधार होने के बाद घर ले जाया गया. मंगलवार देर रात उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई.  बताया जा रहा है कि घर के किचन में प्रतीक बेहोशी की हालत में मिले थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. फिलहाल पुलिस ने प्रतीक का मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिया है. पुलिस इस बात की तफ्तीश करेगी कि प्रतीक घर में किस परिस्थिति में थे.

ये भी पढ़ें:Prateek Yadav Family Tree: पिता मुलायम सिंह 3 बार रहे CM, भाई पूर्व सीएम, पत्नी BJP नेता… जानें प्रतीक यादव के परिवार में कौन-कौन

ज़रूर पढ़ें