‘मैं रहूं न रहूं, मेरी चिंता छोड़िए…,’ खराब तबीयत के बीच प्रेमानंद महाराज ने भक्तों से ऐसी अपील क्यों की?

Premanand Maharaj Health Update: प्रेमानंद महाराज ने खराब तबीयत के बीच काफी भावुक होते हुए भक्तों से कहा, “हमें तुम्हारी भीड़ नहीं चाहिए, हमें तुम्हारा सुधरा हुआ जीवन चाहिए. खूब नाम जप और भजन करो, राधा रानी के आश्रित रहो और सुखी रहो.”
Premanand Maharaj Emotional Message

प्रेमानंद जी महाराज

Premanand Maharaj Asks Devotees Not Worry: प्रेमानंद महाराज इन दिनों अस्वस्थ चल रहे हैं, यानी कि उनकी तबीयत सही नहीं है. महाराज ने खुद भावुक होकर इसकी जानकारी अपने ऑफिशियल पेज के माध्यम से दी है. इस जानकारी के साथ ही उन्होंने अपने भक्तों के लिए एक खास संदेश और महामंत्र भी दिया है. इसके साथ ही कहा कि भक्त चिंता नहीं करें. जानें प्रेमानंद महाराज ने क्या कहा?

प्रेमानंद महाराज ने खराब तबीयत के बीच काफी भावुक होते हुए भक्तों से कहा, “हमें तुम्हारी भीड़ नहीं चाहिए, हमें तुम्हारा सुधरा हुआ जीवन चाहिए. खूब नाम जप और भजन करो, राधा रानी के आश्रित रहो और सुखी रहो.” प्रेमानंद महाराज ने भक्तों से भावुक अपील इसलिए की ताकि भक्त चिंतित न हों.

चिंता नहीं करने की अपील की

वीडियो में संत प्रेमानंद महाराज ने भक्तों से भावुक अंदाज में अपील करते हुए कहा- बिल्कुल चिंता मत करो, हम मिलें न मिले, बोलें न बोलें. हम आप सबको बहुत प्यार करते हैं, सब श्री जी के चरणों तक पहुंचे. अंतिम बात यह है कि बिल्कुल चिंता नहीं करनी है. मैं मिलूं न मिलूं, बोलूं न बोलूं, आऊं न आऊं. न यह चिंता करनी है कि कैसे हमारा उत्थान होगा. बिना बोले तुम्हारे दिमाग में हम होंगे देख लेना, तुम वहीं करोगे जो गुरुदेव कहेंगे.

ये भी पढे़ंः इस साल कब है पद्मिनी एकादशी? जानिए व्रत की सही तिथि-पूजा विधि, महत्व और शुभ लाभ

17 मई से बंद है पदयात्रा

दरअसल, प्रेमानंद महाराज ने 17 मई से पदयात्रा बंद कर दी है, जिसको लेकर उनके भक्त काफी चिंतित हैं. हालांकि महाराज ने पदयात्रा को लेकर पहले ही सूचना दे दी थी. महाराज ने कहा कि सभी लोग निश्चिंत रहिएगा, जो जिस सेवा में है उस सेवा में रहे. हमारा जब मन होगा तब बोल देंगे, अभी हम मौन, चुपचाप एकांतवास कर रहे हैं. वह एकांत आपके लिए ही है, हमारे लिए एकांत नहीं है. हमारे लिए हमारा मौन नहीं है. सही बताएं तो हमारा जो कुछ होना था वह हो गया है, जो कुछ हो रहा है वह आप सबके लिए हो रहा है. खूब भजन करो, नाम जप करो और सुखी रहो, प्रसन्न रहो. प्रेमानंद महाराज के संदेश को सुनकर भक्त भावुक हो गए हैं.

ज़रूर पढ़ें