दिल्ली में राहुल गांधी के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन से बढ़ी हलचल! सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, हिरासत में कई साधु-संत

Rahul Gandhi Residence Protest Delhi: राहुल गांधी के सरकारी आवास के बाहर साधु-संतों ने जोरदार प्रदर्शन किया. हालांकि प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने हालात संभालने के लिए कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है.
साधु संतों को पुल‍िस ने ह‍िरासत में लिया

साधु संतों को पुल‍िस ने ह‍िरासत में लिया

Delhi Police Detains Protesting Sadhus: नई दिल्ली में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के सरकारी आवास के बाहर प्रदर्शन हुआ. यह प्रदर्शन साधु-संतों की तरफ से किया गया. हालांक‍ि प्रदर्शन कर रहे साधुओं को पुल‍िस ने हिरासत में ले ल‍िया है. इसके साथ ही राहुल गांधी के आवास की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. आरोप है कि साधु राहुल के पुराने बयानों के कारण नाराज थे.

पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को निर्धारित नियमों का पालन करने और क्षेत्र खाली करने के लिए समझाने का प्रयास किया. हालांकि, कुछ लोग मौके पर डटे रहे, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई साधु-संतों को हिरासत में ले लिया.

अधिकारियों के अनुसार, यह कदम केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से उठाया गया. कहा ये भी जा रहा है कि साधु संतों का यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण था.

आवास पर ही मौजूद थे राहुल

घटना के दौरान राहुल गांधी अपने आवास के भीतर मौजूद थे. सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके की निगरानी बढ़ा दी और आने-जाने वाले लोगों पर भी नजर रखी जा रही है. पुलिस का कहना है कि प्रदर्शन के कारण यातायात पर भी कुछ समय के लिए असर पड़ा. लेकिन, बाद में हालात सामान्य कर दिए गए.

क्‍या बोले प्रदर्शनकारी?

प्रदर्शन में शामिल लोगों ने आरोप लगाया कि उनकी आवाज़ को दबाने की कोशिश की गई. जबकि पुलिस का पक्ष है कि राजधानी के संवेदनशील इलाके में बिना अनुमति विरोध प्रदर्शन करना नियमों के विरुद्ध है. इसी कारण आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की गई.

फिलहाल मामले में पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है. हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है और पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट तैयार की जा रही है.

ये भी पढ़ें:रांची में छात्रों का विधानसभा मार्च, AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा पर फेंकी स्‍याही

ज़रूर पढ़ें