‘राघव चड्ढा ने मोदी-BJP विरोधी पोस्ट किए डिलीट’, AAP नेता सौरभ भारद्वाज का बड़ा दावा
राघव चड्ढा और सौरभ भारद्वाज
Saurabh Bharadwaj On Raghav Chadha: आम आदमी पार्टी (AAP) ने सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा के डिप्टी लीडर पद से हटा दिया है. अब पार्टी ने राघव चड्ढा को लेकर बड़ा दावा किया है. पार्टी का कहना है कि राघव चड्ढा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की आलोचना करने वाली सभी पोस्ट डिलीट कर दी हैं. यह आरोपी AAP के सीनियर लीडर सौरभ भारद्वाज ने लगाए हैं.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सौरभ भारद्वाज ने लिखा, “राघव चड्ढा ने अपनी X टाइमलाइन पूरी तरह से साफ कर दी है. मोदी या भाजपा की आलोचना करने वाली उनकी सभी पुरानी पोस्ट गायब हो गई हैं. मैंने उनके पूरे अकाउंट को “BJP” और “Modi” शब्दों से गहराई से सर्च किया. नतीजा चौंकाने वाला है , कोई भी पुरानी आलोचना अब दिखाई नहीं देती.
सौरभ भारद्वाज ने क्या कहा?
उन्होंने आगे लिखा, “Modi शब्द वाले सिर्फ दो पोस्ट बचे हैं, और दोनों में मोदी की तारीफ है. आप के नेताओं द्वारा क्वोट किए गए ट्वीट भी गायब हो गए हैं. ये कोई मामूली सफाई नहीं, बल्कि पूरी डिजिटल हिस्ट्री का सर्जिकल मिटाना है. एक समय में मोदी-भाजपा के तीखे आलोचक रहे राघव चड्ढा ने अपनी पुरानी छवि को पूरी तरह मिटाकर एक नई, चमकदार वाशिंग मशीन वाली तस्वीर पेश कर दी है. जिसकी टाइमलाइन इतनी व्यवस्थित तरीके से बदली गई हो, उनकी तैयारी का आप अंदाजा लगा सकते हैं.”
AAP ने लगाए कई आरोप
AAP ने आरोप लगाया था कि राघव चड्ढा ने केवल ऐसे मुद्दे उठाए जो उनके लिए सुविधाजनक थे, जिससे उन्हें केंद्र सरकार की आलोचना करने से बचने का मौका मिला. सौरभ भारद्वाज ने चड्ढा पर ‘सॉफ्ट पीआर’ करने का भी आरोप लगाया, जबकि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आरोप लगाया कि वह ‘समझौते’ के तहत काम कर रहे हैं.
ये भी पढ़ेंः ‘ये तो गया…’, राघव चड्ढा को लेकर कुमार विश्वास ने डेढ़ साल पहले की थी भविष्यवाणी, पुराना इंटरव्यू Viral
अरविंद केजरीवाल ने साधी चुप्पी
राघव चड्ढा ने शनिवार को आम आदमी पार्टी पर पलटवार करते हुए सभी आरोपों को खारिज कर दिया कि उन्होंने विपक्ष की कार्रवाइयों, जिनमें वॉकआउट भी शामिल है. राघव ने बॉलीवुड फिल्म ‘धुरंधर’ का हवाला देते हुए खुद को ‘घायल शेर’ बताते हुए एक वीडियो में कहा, “घायल हूं इसलिए घातक हूं.” फिलहाल इन सब मामलों में AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने चुप्पी साध रखी है.