हफ्तेभर में चांदी में बड़ी गिरावट, ऑल टाइम हाई से 1.90 लाख रुपए सस्ती, जानें आज का भाव
चांदी
Silver Rate Today: सोना-चांदी की कीमत में इन दिनों काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर पिछले कई दिनों के अंदर चांदी में जमकर गिरावट दर्ज की गई. पिछले एक सप्ताह में 3 जुलाई वाली चांदी का एमसीएक्स पर भाव करीब 2500 रुपए से ज्यादा टूटा है. जिसके बाद चांदी 2,67,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है. यानी चांदी अभी भी ऑल टाइम हाई से करीब से 1,90,000 रुपए सस्ती है. वहीं सोने में भी मामूली सी गिरावट दर्ज की गई है.
इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट IBJA.Com पर 1 किलोग्राम चांदी की कीमत गिरकर अब 2,63,350 पर आ गई. यानी अभी भी चांदी में गिरावट जारी है. चांदी की कीमत की अगर जनवरी की बात की जाए, तो पहली बार चांदी ने 4 लाख रुपए प्रति किलोग्राम कीमत को पार कर गई थी. लेकिन इसके बाद भरभराकर गिर गई. लगातार चांदी में गिरावट जारी रही. यानी चांदी अपने ऑल टाइम हाई से करीब 1,90,000 रुपए सस्ती हो गई.
चांदी में काफी उठापठक जारी
हालांकि, ऑल टाइम हाई पर जाने के बाद चांदी की कीमतों पर लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिलता रहा. लेकिन काफी तेजी से चांदी की कीमतों पर गिरावट दर्ज की गई. पिछले सप्ताह भी चांदी में गिरावट दर्ज की गई. कमोडिटी मॉर्केट गिरावट के साथ बंद हुआ. अब नया रेट सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को आएगा.
ये भी पढ़ेंः UPI से लेकर LPG गैस सिलेंडर तक, 1 जून से बदल जाएंगे ये 7 बड़े नियम! जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर
सोने में मामूली उतार-चढ़ाव
सोने की अगर बात करें, तो सोने में भी मामूली सी गिरावट दर्ज की गई है. हालांकि, सोने की कीमत में कोई ज्यादा उतार-चढ़ाव का अंतर नहीं देखने को मिला. शुक्रवार के अगर 24 कैरेट सोने की कीमत की बात करें, तो करीब 1,58,000 रुपए से आसपास रहा, जिसमें मॉर्केट बंद होने के दौरान करीब 290 रुपए की गिरावट दर्ज की गई. सोना भी अपने ऑल टाइम हाई से करीब 41,000 रुपए सस्ता मिल रहा है.