UP में सपा नेता की गुंडागर्दी, दिनदहाड़े युवक का किया अपहरण, चलती कार से कूदा पीड़ित, बचाने गए 2 पुलिसकर्मी घायल

Banda Crime: कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि राजाराम गर्ग की शिकायत के आधार पर जगमोहन यादव और उसके पुत्र शिवा समेत दो अन्य लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया गया है.
Kotwali Police Station Banda

कोतवाली थाना बांदा

UP Crime: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में समाजवादी पार्टी के नेता ने रविवार की दोपहर एक युवक का अपहरण कर लिया. आरोप है कि अपहरण करने के बाद युवक को सुनसान जगह पर ले गए और वहां पर मारपीट की गई. युवक का आरोप है कि हत्या करने की नीयत से ले जाया गया था, लेकिन किसी प्रकार चलती गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई. पुलिस ने युवक की शिकायत कर समाजवादी पार्टी के नेता और उसके बेटे समेत 2 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. फिलहाल, सपा नेता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जानें क्या है पूरा मामला?

दरअसल, बांदा जिले के नरैनी कस्बा के कालिंजर मार्ग पर राजीव नगर मोहल्ला निवासी राजाराम गर्ग ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई कि उसके बेटे का अपहरण कर लिया गया था. आरोप के मुताबिक सपा के पूर्व महासचिव जगमोहन यादव और उसका बेटा शिवा यादव समेत दो अन्य लोगों ने अपहरण कर लिया. इस दौरान बदमाश चाकू, धारदार हथियार समेत कई असलहों से लैस थे. जान से मारने की फिराक में जंगल की ओर ले गए. जब इसकी सूचना पुलिस को दी, तो पुलिस के दो जवानों ने भी बदमाशों का पीछा किया. इस दौरान दोनों पुलिसकर्मी रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त हो गए. जिसको सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

सपा नेता गिरफ्तार

जब आरोपियों ने अपहरण करने के बाद गाड़ी नहीं रोकी, तो रामनारायण चलती गाड़ी से कूद गया और भागकर अपनी जान बचाई. युवक भागते-भागते पुलिस थाना पहुंचकर अपनी आपबीती बताई, तो पुलिसकर्मी तुरंत एक्शन में आए और मामला दर्ज कर सपा नेता को गिरफ्तार कर लिया. आगे की कार्रवाई के लिए सपा नेता से पूछताछ की जा रही है.

ये भी पढ़ेंः ‘होर्मुज से किसी जहाज को आने-जाने नहीं देंगे…’, शांति वार्ता फेल होने पर ट्रंप ने दी धमकी

पीछा करने के दौरान 2 सिपाही घायल

कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि राजाराम गर्ग की शिकायत के आधार पर जगमोहन यादव और उसके पुत्र शिवा समेत दो अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. धारा 364 के तहत मामला दर्ज किया गया है. मुख्य आरोपी जगमोहन यादव को गिरफ्तार भी किया गया है. जब अपहरण की सूचना मिली, तो कोतवाली थाने के दो सिपाही तुरंत पीछा करने पहुंचे. इस दौरान रास्ते में एक बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी. जिसमें वे घायल हो गए. फिलहाल, उनका इलाज चल रहा है.

ज़रूर पढ़ें