देश के 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में SIR प्रक्रिया शुरू, चुनाव आयोग ने जारी किए आदेश
देश के 16 राज्यों में होगा एसआईआर
Special Intensive Revision SIR schedule: देश के 5 राज्यों के चुनावी नतीजे सामने आने के बाद अब एक बार फिर चुनाव आयोग एक्शन में आ गया है.भारत निर्वाचन आयोग ने अनुबंध-I के अनुसार, 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों (UTs) में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के संचालन का निर्देश दिया है. इससे पहले देश के कई राज्यों में एसआईआर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. जबकि कई राज्यों में इसको लेकर विवाद भी देखने को मिला है.
चुनाव आयोग ने की तरफ से 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों के लिए यह नया आदेश जारी किया गया है. इससे पहले के दो चरणों में कई राज्यों में एसआईआर का कम पहले ही पूरा हो चुका है. जिन राज्यों में एसआईआर प्रक्रिया पूरी करने का आदेश दिया गया है, उनमें से कई राज्यों में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं.
Election Commission of India has directed the conduct of the Special Intensive Revision (SIR) in 16 States and 3 Union Territories (UTs) as per Annexure-I. pic.twitter.com/5ekmPOJhMo
— ANI (@ANI) May 14, 2026
किन राज्यों में होगी एसआईआर प्रक्रिया
चुनाव आयोग के अनुसार ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम, मणिपुर, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, तेलंगाना, पंजाब, कर्नाटक, मेघालय, महाराष्ट्र झारखंड, दिल्ली, नागालैंड, त्रिपुरा जैसे राज्यों अब एसआई प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी.
36.73 करोड़ मतदाताओं का होगा वेरिफिकेशन
चुनाव आयोग के अनुसार तीसरे फेज में 36.73 करोड़ मतदाताओं का वेरिफिकेशन होगा. इस प्रक्रिया में 3.94 लाख बूथ लेवल अधिकारी (BLO) तैनात होंगे. BLO की मदद के लिए राजनीतिक पार्टियों की तरफ नियुक्त 3.42 लाख बूथ लेवल एजेंट (BLA) भी शामिल रहेंगे, जिस तरीके से पहले जिन राज्यों में यह प्रक्रिया पूरी हुई है. ठीक वैसे ही अन्य राज्यों में यह प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी.
ये भी पढ़ें: केसी वेणुगोपाल के साथ हो गया खेला, वीडी सतीशन होंगे केरलम के अगले CM