‘2 मिनट पुलिस नहीं आती तो, फोटो…,’ स्वतंत्र भारद्वाज मामले में निशु के पिता का वीडियो आया सामने, क्या कहा?

Swatantra Bhardwaj Assault Controversy: जंतर मंतर के दौरान सीजेपी प्रदर्शनकारी निशु आजाद के पिता संजय आजाद के साथ मारपीट हुई थी. अब इस मामले में नया ट्विस्ट आया है.
Swatantra Bhardwaj Assault Controversy

स्वतंत्र भारद्वाज मामले में निशु के पिता का वीडियो आया सामने

Nishu Father Viral Video Statement: सोशल मीडिया पर स्वतंत्र भारद्वाज के जिस बयान को लेकर बवाल मचा हुआ है. अब उस मामले में दूसरे पक्ष का भी बयान सामने आया है. जिसमें पीड़ित खुद मारपीट की बात करते नजर आ रहा है. स्वतंत्र भारद्वाज के बयान के बाद इतना बवाल हुआ कि विपक्ष के सबसे बड़े नेता राहुल गांधी समेत देश के कई दिग्गज नेता पीड़ित परिवार के साथ आ गए, लेकिन इसी बीच पीड़ित का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा. यानी अब इस मामले में नया ट्विस्ट आ गया है. जानें पीड़ित ने क्या कहा?

दरअसल, जंतर मंतर के दौरान सीजेपी प्रदर्शनकारी निशु आजाद के पिता संजय आजाद के साथ मारपीट हो गई. मामला थाने तक पहुंचा. पुलिस ने भी आरोपी स्वतंत्र से पूछताछ कर उसे छोड़ दिया, लेकिन यह मामला तब तूल पकड़ लिया. जब स्वतंत्र ने एक इंटरव्यू के दौरान खुद कबूल किया कि उसने एक प्रदर्शनकारी के पिता को इतना मारा कि उसको 60 टांके लगे. जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर आया तो बवाल मच गया. हालांकि, इस दौरान स्वतंत्र ने यह भी कहा कि उसने आत्मरक्षा में लाठियां चलाई थी.

स्वतंत्र भारद्वाज पर दर्ज होगी FIR

वीडियो सामने आने के बाद सीजेपी से सौरव दास, आशुतोष रांका समेत कई बड़े नेताओं ने प्रदर्शन शुरू कर दिया. संजय आजाद की बेटी निशु कुमारी भी चंद्रशेखर आजाद के साथ थाने तक संसद मार्ग थाने तक पहुंची. इतना ही नहीं, निशु का राहुल गांधी ने भी समर्थन किया और साथ देने की बात कही. फिलहाल, अब इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट और धारा 307 लगाने की बात कही है. लेकिन इसी बीच निशु के पिता का वीडिया सामने आ गया.

ये भी पढ़ेंः कौन है स्वतंत्र भारद्वाज? निशु के पिता से मारपीट का आरोप, Viral Video पर बवाल, सड़कों पर उतरे ‘कॉकरोच’

निशु के पिता ने क्या कहा?

निशु के पिता ने कहा, “मैं कहना चाहता हूं कि कुछ लोग कह रहे हैं कि अनजाने में मेरे से कोई चोट मारकर सोचते हैं कोई बड़ा तीर मार दिया है. मैं कहना चाहता हूं कि अगर वहां पर पुलिस 2 मिनट और न आ जाती तो फोटो में देख सकते हैं कि तेरी क्या दशा कर रखी थी. पुलिस को उस दौरान वहम हो गया था कि मैं तुम्हें मार रहा हूं. इसलिए पुलिस ने गलती से हमें पकड़ लिया. वन टू वन करले भाई, जहां मन हो वहां पर मिलने को तैयार हूं.” यानी वीडियो सामने आने का बाद यह तो साफ हो गया है कि मारपीट दोनों तरफ से हुई है.

ज़रूर पढ़ें