पटना के बेऊर जेल भेजे गए तेज प्रताप यादव, NEET मामले में किया था प्रदर्शन, दंगा फैलाने का आरोप
तेज प्रताप यादव भेजे गए जेल
NEET Paper Leak Protest: बिहार की राजधानी पटना में शनिवार को वामपंथी छात्र संगठनों ने बिहार बंद के दौरान प्रदर्शन किया. इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई. जिसके बाद पुलिस ने इस प्रदर्शन में शामिल पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को गिरफ्तार कर लिया और अब उन्हें पटना के बेऊर जेल भेज दिया गया है.
दरअसल, केंद्रीय शिक्षा मंत्री रहे धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग और छात्र आंदोलनों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में आयोजित ‘बिहार बंद’ का आह्वान किया गया था. इस दौरान हिंसा भड़क गई. पुलिस ने दावा किया कि पटना के रामगुलाम चौक पर प्रदर्शन के दौरान तेजप्रताप ने छात्रों को हिंसा के लिए उकसाया था. हालांकि, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस दौरान करीब पटना से 200 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया था.
बेऊर जेल भेजे गए तेज प्रताप यादव
प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा के बाद तेज प्रताप यादव को हिरासत में लिया गया, लेकिन उन्हें कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए तुरंत छोड़ दिया गया, लेकिन जब शाम को तेज प्रताप सिटी सेंटर मॉल घूमने निकले तो एसपी लॉ एंड ऑर्डर की मौजूदगी में पुलिस ने उन्हें दोबारा पकड़ लिया. गिरफ्तारी के बाद देर रात को ही छज्जू बाग स्थित जज के आवास पर पेशी हुई और देर रात को ही पटना के बेऊर जेल भेज दिया गया.
ये भी पढ़ेंः Pellet Gun क्या है और कब होता है इसका इस्तेमाल? दिल्ली प्रोटेस्ट में इसको लेकर खूब मचा है बवाल
13 जिलों में भारी उपद्रव हुआ
पटना पुलिस के अनुसार, तेज प्रताप के छात्रों को उकसाने के कारण ही पटना समेत 13 जिलों में भारी उपद्रव हुआ. तेज प्रताप यादव ने प्रदर्शन में शामिल होकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस्तीफे की मांग की थी. इसके साथ ही CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके से बिहार आने की गुजारिश करते हुए पोस्ट किया था. फिलहाल, तेज प्रताप अब जेल भेज दिए गए हैं.