CM बनने के बाद क्यों बदला थलपति विजय का अंदाज़? काले-सफेद कपड़ों के पीछे की वजह खुद बताई

Thalapathy Vijay Black White Look: तिरुचिरापल्ली में आयोजित धन्यवाद रैली के दौरान तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने अपने ब्लैक-व्हाइट ड्रेस कोड पर खुलकर बात की है. उन्होंने कहा कि उनके कपड़ों के रंग सिर्फ फैशन नहीं, बल्कि उनकी राजनीति और कामकाज की सोच को भी दर्शाते हैं.
थलापति व‍िजय

थलापति व‍िजय

Thalapathy Vijay CM Dress Code: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और टीवीके प्रमुख थलापति व‍िजय मुख्‍यमंत्री बनने के बाद से ही चर्चा में बने हुए हैं. कभी अपने एक्‍शन को लेकर तो कभी अपनी ड्रेस को लेकर उनकी चर्चा होती ही रहती है. व‍िजय ने अपने खास ब्लैक-एंड-व्हाइट लुक को लेकर चल रही चर्चाओं पर पहली बार विस्तार से जवाब दिया है. तिरुचिरापल्ली में आयोजित एक जनसभा में विजय ने कहा कि लोग लगातार पूछते हैं कि वह अक्सर काला कोट और सफेद शर्ट ही क्यों पहनते हैं, इसलिए अब इसका कारण जान लेना चाहिए.

विजय ने कहा कि जिस तरह उनके कपड़ों में सिर्फ काला और सफेद रंग साफ दिखाई देता है, उसी तरह वह राजनीति में भी स्पष्टता चाहते हैं. उनके मुताबिक काला और सफेद सही और गलत के बीच स्पष्ट अंतर का प्रतीक है, जबकि राजनीति में मौजूद धुंधलेपन और समझौतों से वह दूरी बनाकर रखना चाहते हैं.

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उनका मानना है कि सत्ता में पारदर्शिता और जवाबदेही सबसे जरूरी है. उन्होंने संकेत दिया कि उनकी सरकार बिना किसी छिपे एजेंडे के काम करना चाहती है और जनता के सामने हर बात साफ रखेगी.

व‍िपक्ष पर जमकर बरसे व‍िजय

रैली के दौरान विजय ने विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा है. उन्होंने दावा किया कि तमिलनाडु की राजनीति में अब नए दौर की शुरुआत हो चुकी है और उनकी पार्टी खुद को पुरानी राजनीतिक शैली के विकल्प के रूप में पेश कर रही है. उन्होंने डीएमके और एआईएडीएमके पर भी हमला बोलते हुए कहा कि राज्य की जनता बदलाव के पक्ष में फैसला दे चुकी है.

व‍िजय का बयान क्‍यों है खास

विजय का यह बयान ऐसे समय आया है जब मुख्यमंत्री बनने के बाद उनकी वेशभूषा भी लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है. समर्थक इसे उनकी अलग राजनीतिक पहचान मान रहे हैं, जबकि विजय का कहना है कि उनके कपड़ों का संदेश भी उनकी राजनीति की तरह सीधा और स्पष्ट है.

ये भी पढ़ें:‘अब बदलाव संभव नहीं…’, परीक्षा मोड वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का तत्काल सुनवाई से इनकार

ज़रूर पढ़ें