मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध का असर रोजमर्रा की चीजों पर पड़ा, कंडोम की कीमतों में आ सकता है भारी उछाल
सांकेतिक तस्वीर.
Middle-East war imapct on India: मिडिल ईस्ट युद्ध के कारण पूरी दुनिया में तेल और गैस की कीमतों में उछाल देखा रहा है. भारत में भी इसका असर देखने को मिल रहा है. देश में लगातार तेल और गैस को लेकर किल्लत देखने को मिल रही है. लेकिन इसके साथ ही रोजमर्रा की चीजों की भारी कमी देखने को मिल रही है.
कंडोम की कीमतों में आ सकता है भारी उछाल
बताया जा रहा है कि देश में कंडोम की कीमतों में भारी उछाल आ सकता है. इसका मुख्य कारण कंडोम में इस्तेमाल होने वाली कुछ कच्चे माल की आपूर्तियों की सप्लाई की कमी हो सकती है. कंडोम में सिलिकॉन ऑयल और अमोनिया का इस्तेमाल किया जाता है. इनका इस्तेमाल लुब्रिकेंट के रूप में होता है. अगर ऐसे ही लगातार मिडिल ईस्ट का युद्ध चलता रहा तो अमोनिया की कीमतों में 50 परसेंट तक की बढ़ोतरी हो सकती है. जिसके कारण कंडोम का भी रेट बढ़ जाएगा.
8 हजार करोड़ की कंडोम इंडस्ट्री
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत की कंडोम इंडस्ट्री 8 हजार करोड़ रुपये तक की है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत की कंडोम इंडस्ट्री 8 हजार करोड़ रुपये तक की है. लेकिन पेट्रोलियम उत्पादों का असर कच्चे माल की आपूर्ति पर हो रहा है. जिसके कारण आने वाले दिनों में कंडोम की कीमतों में बड़ा उछाल देखा ज सकता है.
मिडिल ईस्ट युद्ध का लोगों की जेब पर असर
मिडिल ईस्ट युद्ध के कारण लोग बुरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं. अब कंडोम जैसी वस्तुओं के दाम भी बढ़ने की कगार पर आ गए हैं. बता दें भारत में परिवार नियोजन के लिए कंडोम का इस्तेमाल किया जाता है. इसकी कीमतें बढ़ने से आम लोगों पर भी इसका असर देखा जा सकता है. मिडिल ईस्ट युद्ध के कारण आम लोगों की जेब पर इसका असर देखने को मिल सकता है.
ये भी पढे़ं: ‘एजेंडा क्या है, क्या हम नहीं समझ रहे…’, SC ने अहमदाबाद विमान हादसे पर याचिकाकर्ता को लगाई फटकार