बागी TMC सांसदों ने स्पीकर को सौंपे जवाब, अभिषेक बनर्जी की सदस्यता रद्द करने के मामले में जारी हुआ था नोटिस

TMC Rebel MPs Notice Reply: काकोली घोष दस्तीदार ने बताया कि एनसीपीआई के साथ जोड़ने वाले सभी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 20 बागी सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को अपना जवाब सौंप दिया है.
Sayani Ghosh

सयानी घोष

Rebel MP Respond To Speaker: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 20 बागी सांसदों ने ममता बनर्जी के खिलाफ बगावत कर दी थी. जिसके बाद टीएमसी ने लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला से मांग की थी कि सभी बागी सांसदों की सदस्यता रद्द की जाए. टीएमसी की मांग पर ओम बिड़ला ने सभी बागी सांसदों से अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी किया है, जिसमें सभी सांसदों ने अपना जवाब लोकसभा स्पीकर को सौंपा है. फिलहाल, सभी बागी सांसद नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) नामक पार्टी में शामिल हो गए हैं.

लोकसभा स्पीकर से बागी सांसदों की सदस्यता रद्द करने की मांग टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी ने की थी. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में जब टीएमसी की करारी हार हो गई, तो 20 सांसदों ने पार्टी का दामन छोड़ दिया. इसमें काबा मदीना गाने वाली सांसद सायोनी घोष और काकोली घोष भी शामिल है. काकोली घोष अब NCPI संसदीय दल की अध्यक्ष बन गई है.

17-18 पन्नों में दिया जवाब

काकोली घोष दस्तीदार ने बताया कि एनसीपीआई के साथ जोड़ने वाले सभी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 20 बागी सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को अपना जवाब सौंप दिया है. जवाब में बताया गया है कि उनकी ओर से किसी संसदीय और संवैधानिक प्रावधानों का उल्लंघन नहीं किया गया है. इस दौरान काकोली घोष ने बताया कि सभी सांसदों ने अलग-अलग जवाब दाखिल किया है, जो 17-18 पन्नों का है.

NCPI के सांसद ने क्या कहा?

टीएमसी के सभी बागी सांसद जिस NCPI पार्टी में शामिल हुए हैं. उसके सांसद अरूप चक्रवर्ती ने कहा कि अपने संगठन और राजनीतिक विश्वसनीयता को बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है. हमने लोकसभा स्पीकर को जवाब दे दिया है जिसमें बताया कि संविधान के किसी भी प्रावधान का उल्लंघन नहीं किया गया है.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें