खूबसूरत वादियों से होकर गुजरती वंदे भारत ट्रेन को देख हर कोई बोलेगा- ‘वाह’, इंटरनेट पर छाया Video
वंदे भारत ट्रेन का खूबसूरत नजारा
Vande Bharat Scenic Journey: वंदे भारत ट्रेन का एक खूबसूरत वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा और लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. इस वीडियो को खुद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शेयर किया है. ड्रोन से शूट की गई इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि पहाड़ों की चोटियों पर छाई सफेद धुंध, चारों तरफ फैली हरियाली की चादर और उसके बीच से बेहद खामोशी से गुजरती आधुनिक ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’. खास बात है कि यह नजारा विदेश का नहीं, बल्कि अपने देश भारत का है. ऊपर से ड्रोन से लिया यह शॉट लोगों का दिल जीत लिया है.
इस खूबसूरत वीडियो को रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, ‘नई पीढ़ी की ट्रेनें! भारत में और बनाएं.’ इस वीडियो को लेकर लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी आने लगी हैं. किसने इसे विकसित भारत की तस्वीर बताया तो किसी ने बेहद खूबसूरत अनुभव बताया. लेकिन जिसने भी इस खूबसूरत वीडियो को देखा. हर किसी का इस वीडियो ने मन मोह लिया. बता दें, ये खूबसूरत नजारा वंदे भारत ट्रेन के ट्रायल के दौरान का है, जहां पर वंदे भारत चलाने की तैयारी की जा रही है.
New age trains! Make more in India 🇮🇳 pic.twitter.com/TUjZup3iKz
— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) August 23, 2026
खूबसूरत नजारे ने लोगों का मन मोह लिया
रेल मंत्री द्वारा शेयर किए गए वीडियो में दिखाई दे रहा है कि वंदे भारत ट्रेन जंगलों के बीच से गुजर रही है. वीडियो ड्रोन से शूट किया गया है, जो देखने में काफी खूबसूरत लग रहा है. ड्रोन ने ट्रेन के इस सफर को किसी हॉलीवुड फिल्म के सीन जैसा सिनेमाई बना दिया है. ट्रेन का बार-बार घने कोहरे में गायब होना और फिर कुछ सेकंड बाद हरी-भरी वादियों के बीच से बाहर निकलने का नजारा मंन-मुग्ध कर दिया.
ये भी पढ़ेंः कॉकरोचों ने खोली सिस्टम की पोल! राजस्थान सरकार हुई अलर्ट, स्कूलों में खर्च करेगी 12,000 करोड़ रुपए
2030 तक 800 वंदे भारत का लक्ष्य
बता दें, देश में दिसंबर 2025 तक 164 वंदे भारत ट्रेन चल रहीं थीं. सरकार का लक्ष्य है कि 2030 तक वंदे भारत के बेड़े को 800 और 2047 तक इसे 4500 ट्रेनों तक किया जाए. हालांकि, कुछ ही सालों के अंदर वंदे भारत ट्रेन की पहुंच देश के अलग-अलग हिस्सों तक तेजी से पहुंची है. ऐसे में माना जा रहा है कि सरकार जल्द ही इस लक्ष्य को पूरा करने में कामयाब होगी.