पश्चिम बंगाल में TMC के बागी गुट को बडा झटका, ऋतब्रत बनर्जी नहीं रहेंगे नेता प्रतिपक्ष
पूर्व सीएम ममता बनर्जी और ऋतब्रत बनर्जी
Calcutta High Court: पश्चिम बंगाल में टीएमसी के बागी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है. कोर्ट ने बागी गुट के नेता की नियुक्ति को रद्द करने का आदेश दिया है. इसके साथ ही स्पीकर को 10 दिनों के भीतर नए सिरे से फैसला करने को कहा है.
हाईकोर्ट जस्टिस कृष्ण राव की सिंगल बेंच ने स्पीकर रथींद्र बोस को निर्देश दिया है कि वे दोनों पक्षों के दावों पर दोबारा विचार करें और 10 दिन के भीतर नया फैसला सुनाएं. 3 जून को ऋतब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष और अखरुज्जमां को मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया था. कोर्ट ने कहा कि इस तरह का आदेश कानूनी तौर पर सही नहीं है.
वकील सिरसान्या बंदोपाध्याय ने बताया, “हमारे विधायक सुवेंदु चट्टोपाध्याय, जिन्हें उनकी राजनीतिक पार्टी ने विपक्ष का नेता नियुक्त किया था. उन्होंने स्पीकर के उस फैसले को चुनौती देते हुए एक रिट याचिका दायर की थी, जिसके तहत रिताब्रत बनर्जी को विपक्ष का नेता बनाया गया था.
नए सिरे से होगा फैसला
हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब विधानसभा अध्यक्ष को इन नियुक्तियों को लेकर नए सिरे से फैसला लेना होगा. सीधे तौर पर कहें तो अब इन दोनों ही पदों पर किसी नए व्यक्ति की नियुक्ति की जाएगी. हाईकोर्ट का यह फैसला बागी गुट के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं माना जा रहा है.
विधानसभा चुनाव के बाद हुई थी बगावत
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव में टीएमसी की करारी हार हुई थी. इसके बाद से ही ममता बनर्जी के करीबियों ने बगावत शुरू कर दी है. विधानसभा चुनाव में तृणमूल ने 80 सीटें जीती हैं. इसी के तहत ममता ने शोभनदेब चटर्जी को विपक्ष का नेता चुना था.
इस फैसले के बाद से ही बगावत करते हुए 58 विधायकों के साथ ऋतब्रता ने पत्र लिखकर स्पीकर से नेता प्रतिपक्ष के फैसले पर आपत्ति जताई थी. इसमें दावा किया था कि ज्यादातर विधायक उनके साथ हैं. ऐसे में नेता प्रतिपक्ष का पद उनको मिलना चाहिए. स्पीकर ने उस पत्र के आधार पर एक्शन लिया और ऋतब्रता को विपक्ष का नेता घोषित कर दिया. जिसके बाद ममता गुट ने हाईकोर्ट में इस फैसले को चुनौती दी थी.



