‘दिख नहीं रहा तो मंच पर आ जाइए…’, सिलीगुढ़ी में पीएम मोदी क्यों बोले- ‘ये मैडम तो सुनने को तैयार नहीं
पीएम मोदी की जनसभा का वीडियो वायरल
Narendra Modi Siliguri Rally: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों को लेकर प्रचार हर दिन तेज होता जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार चुनावी जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं. रविवार को वे सिलीगुड़ी में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे. जहां बड़ी संख्या में लोग उनको सुनने पहुंचे थे. हालांकि भाषण शुरू होने से पहले एक दिलचस्प स्थिति बन गई, जब भीड़ में शोर और हलचल के कारण पीएम मोदी को कुछ देर इंतजार करना पड़ा.
दरअसल, जैसे ही प्रधानमंत्री मंच से बोलने वाले थे, सामने बैठे कुछ लोग और खासतौर पर कुछ महिलाएं इधर-उधर घूमती नजर आईं. इस पर उन्होंने बार-बार अपील की कि सभी लोग अपनी जगह बैठ जाएं, ताकि कार्यक्रम ठीक से शुरू हो सके. उन्होंने सुरक्षा कर्मियों को भी व्यवस्था बनाए रखने के लिए निर्देश दिए.
मंच पर आ जाएं अगर दिक्कत हो रही तो- मोदी
स्थिति कुछ देर तक ऐसी ही बनी रही, जिससे हल्की नाराजगी जाहिर करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कुछ लोग सुनने के बजाय इधर-उधर घूम रहे हैं. इस पर प्रधानमंत्री ने नाराजगी जताते हुए कहा कि ये मैडम तो सुनने को तैयार नहीं हैं.
उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि अगर ठीक से नहीं दिख रहा तो मंच पर ही आ जाएं. इसके बाद भीड़ ने “मोदी-मोदी” के नारे लगाने शुरू कर दिए. माहौल थोड़ा शांत होने के बाद प्रधानमंत्री ने मुस्कुराते हुए कहा कि आप लोग प्यार भी बहुत करते हैं और परेशान भी, और फिर उन्होंने अपना भाषण शुरू किया.
अब इसी जनसभा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोग कई तरह के मजाकिया पोस्ट तो कई लोग तंज कसते नजर आ रहे हैं.
सरकार बनने के बाद हिसाब होगा- मोदी
प्रधानमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश और बंगाल की जनता का समर्थन उन्हें लगातार काम करने की प्रेरणा देता है. साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि सिलीगुड़ी की यह भीड़ राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव लाने का संकेत है.
उन्होंने तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में वर्षों से विकास की गति धीमी रही है, अब जनता बदलाव चाहती है. उन्होंने दावा किया कि आने वाले चुनावों के बाद नई सरकार बनने पर पिछले वर्षों का पूरा हिसाब लिया जाएगा.
ये भी पढ़ें: ‘महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन विवाद की असली वजह’, सोनिया गांधी ने सरकार की मंशा पर खड़े किए सवाल