5 साल में ‘दीदी’ की दौलत में जोरदार उछाल! हलफनामे में बताया कहां से हो रही कमाई

West Bengal Election 2026: पश्‍च‍िम बंगाल विधानसभा चुनाव में सीएम ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से अपना नामांकन दाखिल कर द‍िया है. इसमें खुलासा हुआ है कि पिछले 5 सालों के भीतर उनकी आय 50 प्रतिशत तक बढ़ गई है.
Kolkata Nabbana

ममता बनर्जी, ( पूर्व मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल )

Mamata Banerjee Affidavit 2026: पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार ने तेजी पकड़ ली है. तमाम राजनीतिक दलों की तरफ से भी अपनी-अपनी तैयारियां तेज कर दी गई हैं. सूबे की सीएम ममता बनर्जी ने भवानीपुर विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. इसमें उनकी तरफ से दिए गए हलफनामे के अनुसार 5 सालों के भीतर सीएम ममता की इनकम में 50 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है.

सीएम ममता बनर्जी ने भवानीपुर विधानसभा सीट पर नामांकन दाखिल किया है. इसके साथ ही एक हलफनामा भी दाखिल किया गया है. इसमें उन्‍होंने खुद से जुड़ी सारी जानकारी शेयर की है.

हलफनामे के अनुसार, 2020-21 में उनकी सालाना आय ₹15,47,845 थी, जो 2024-25 में बढ़कर ₹23,21,570 हो गई है. मतलब साफ है कि पिछले विधानसभा चुनावों के बाद उनकी इनकम में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज हुई है.  

कहां से हो रही ममता बनर्जी की कमाई?

ममता ने अपने हलफनामे में इनकम के सोर्स भी बताए हैं. उन्‍होंने कहा कि कमाई का मुख्य स्रोत बैंक का ब्याज और उनकी किताबों से मिलने वाली रॉयल्टी हैं. उन्होंने कई भाषाओं बंगाली, हिंदी, अंग्रेज़ी और उर्दू में 150 से ज्यादा किताबें लिखी हैं. उन्हीं से मिलने वाले पैसों की वजह से उनकी कमाई में इजाफा हुआ है.

हलफनामे के अनुसार उनकी चल संपत्ति जैसे ज्वेलरी आदि में भी थोड़ी बढ़ोतरी हुई है. पहले यह करीब ₹15.37 लाख थी, जो अब बढ़कर ₹16.72 लाख हो गई है. उनके नाम कोई अचल संपत्ति (जमीन या मकान) दर्ज नहीं है.

सुवेंदु अधिकारी कितने अमीर

राजनीतिक तौर पर भवानीपुर सीट पर इस बार कड़ा मुकाबला माना जा रहा है. यहां बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी उनके खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं. सियासी मैदान पर दोनों नेताओं के बीच कांटे की टक्कर होना तय है. अधिकारी की आय भी पिछले 5 सालों में बढ़ी है. साल 2020-21 में उनकी आय ₹8.13 लाख थी, जो 2024-25 में बढ़कर ₹17.38 लाख हो गई.  

हालांकि उनकी कुल संपत्ति में इस दौरान कमी आई है. जिसमें कारोबार, MP पेंशन और MLA वेतन से होने वाली कमाई शामिल है. अधिकारी की चल संपत्ति 2021 में ₹59,31,647 से घटकर ₹24,57,600 हो गई,  अचल संपत्ति ₹61,30,000 से घटकर ₹46,21,102 रह गई है.

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल और असम में जहरीले बयानों की बाढ़, आरोपों के कटघरे में खड़े चुनाव आयोग से सबकी गुहार

ज़रूर पढ़ें