बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद कई जगहों पर हिंसा! अब तक 3 लोगों की मौत, एक्शन में चुनाव आयोग
बंगाल में कई जगहों पर हिंसा
West Bengal Post Poll Violence: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद से ही कई जगहों पर हिंसा देखने को मिल रही है. इसके साथ ही कई जगहों पर टीएमसी के ऑफिसों में तोड़फोड़ की घटनाएं भी सामने आई हैं. कोलकाता के न्यू टाउन इलाके में बीजेपी कार्यकर्ता मधु मंडल की पिटाई के बाद मौत हो गई. कुल मिलाकर हिंसा की वजह से अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है.
पुलिस के मुताबिक बीजेपी के विजय जुलूस में कहासुनी के बाद टीएमसी कार्यकर्ताओं ने मंडल पर हमला किया था. इस दौरान एक साथ कई लोगों ने मधु मंडल के साथ मारपीट कर दी. इसके कारण उसकी मौत हो गई. इसके बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं की तरफ से भी टीएमसी कार्यकर्ताओं के घरों और ऑफिसों पर हमला किया गया. कुल मिलाकर प्रदेश भर में पुलिस और सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है.
बंगाल के कई जिलों में TMC ऑफिस में तोड़फोड़
पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद से ही कई ऐसे वीडियो सामने आ रहे हैं, जिनमें मारपीट धमकी और आगजनी की जा रही है. मंगलवार को भी कई जगहों पर इस तरह की हिंसा देखने को मिली है. जगतबल्लभपुर में TMC ऑफिस में लोगों ने आग लगा दी. इसके साथ ही टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी के ऑफिस में पथराव भी किया गया.
प्रदेशभर में ज्यादातर इलाकों में इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं. इनमें हावड़ा, सिलीगुड़ी और बहरामपुर में भी TMC दफ्तरों पर आगजनी की गई. TMC ने भाजपा को इन हमलों का आरोप लगाया है. जबकि बीजेपी का आरोप है कि टीएमसी हार के कारण बौखला गई है, इसके कारण इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रही है.
#WATCH | Asansol, Paschim Bardhaman, West Bengal: A fire broke out at a Trinamool Congress (TMC) office in the Court Mor area of Asansol late last night. Fire tenders arrived at the spot immediately and brought the fire under control. No casualties were reported.
— ANI (@ANI) May 6, 2026
The cause of… pic.twitter.com/pCEQ9561xg
बीजेपी कार्यकर्ता की पिटाई से मौत
पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद अलग-अलग हिस्सों से हिंसा की कई वारदात सामने आई हैं. कोलकाता के न्यू टाउन इलाके में BJP कार्यकर्ता मधु मंडल की पिटाई के बाद मौत हो गई. मधु की बीजेपी के विजय जुलूस के दौरान टीएमसी कार्यकर्ताओं से कहा सुनी हो गई थी. इसके बाद आरोप है कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने मधु को इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई.
बीजेपी कार्यकर्ता की मौत के बाद बीजेपी समर्थकों ने भी टीएमसी कार्यकर्ताओं के घरों पर हमला कर दिया. पुलिस के हाथ से हालात बेकाबू होते देख हां केंद्रीय सुरक्षाबलों को तैनात की गई. दूसरी तरफ बीरभूम जिले में टीएमसी नेता अबीर शेख की गला रेतकर हत्या कर दी गई. हत्या का आरोप बीजेपी पर लगाया गया है.
सुरक्षा को लेकर चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजों के तुरंत बाद किसी तरह की कोई घटना सामने नहीं आई थी, जैसे ही पूरे नतीजे सामने आए इस तरह की घटनाएं तेजी से बढ़ती जा रही हैं. चुनाव आयोग भी इस मामले में सख्त नजर आ रहा है. यही वजह है कि पूरी हिंसाओं की रिपोर्ट मांगी गई है. इसके साथ ही सुरक्षा दुरुस्त करने का आदेश भी दिया है.
ये भी पढ़ें: बंगाल में नई सरकार गठन का रास्ता साफ, चुनाव आयोग के इस कदम के बाद ममता के पास क्या विकल्प?