खुद को एक्टिविस्ट बताने वाला सलीम वास्तिक निकला हत्यारा, 31 साल पुराने मामले में पुलिस ने किया गिरफ्तार
सलीम वास्तिक
Youtuber Saleem Wastik Arrested: देश में पिछले कई सालों से खुद को एक्स मुस्लिम एक्टिविस्ट तौर पर पेश करने वाले सलीम वास्तिक एक बार फिर चर्चा में आ गया है, इस बार किसी बयान या फिर हमले को लेकर चर्चा में नहीं है. चर्चा में रहने के पीछे की वजह एक सालों पुराना केस है. पुलिस जांच में सामने आया है कि यूट्यूबर सलीम वास्तविक 31 साल पुराने एक केस का कुख्यात अपराधी है.
पुलिस के मुताबिक सलीम लंबे समय से अपने पहचान छुपाकर रह रहा था. जबकि पुलिस उसकी तलाश में बहुत पहले सही लगी हुई थी. इस बीच दिल्ली पुलिस ने सलीम वास्तिक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने गिरफ्तार कर सलीम को तिहाड़ जेल भेज दिया है.
क्या है पूरा मामला?
सलीम वास्तिक लंबे समय से खुद एक्स मुस्लिम एक्टिविस्ट तौर पर पेश कर रहा है. वह मुस्लिम समाज के खिलाफ लगातार बयान भी देता रहता है. यही वजह है कि पिछले महीनों उस पर जानलेवा हमला भी हुआ था. इसके बाद वह कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहा था.
सलीम असल में मार्शल आर्ट्स ट्रेनर था. बच्चों को मार्शल आर्ट्स ट्रेनिंग दिया करता था, इसी दौरान साल 1995 में सलीम ने एक स्कूल के ही छात्र का अपहरण कर लिया था. बच्चे के परिजनों से सलीम ने 30 हजार रुपये की फिरौती भी मांगी थी. हालांकि फिरौती मिलने से पहले ही सलीम ने बच्चे को मौत के घाट उतार दिया था.
कुछ ही समय बाद स्कूल के बच्चे का शव मुस्तफाबाद के एक नाले से बरामद हुआ था. पुलिस जांच में पूरे मामले का खुलासा हुआ था. जांच में आया कि पैसों के लालच में सलीम ने ही बच्चे की हत्या की थी. इसी मामले में कोर्ट ने सलीम को 1997 में मर कैद की सजा सुनाई थी.
26 साल पहले जमानत पर रिहा हुआ था सलीम
सलीम बच्चे की हत्या करने के बाद करीब 4 सालों तक जेल में रहा था. इसके बाद उसे साल 2000 में हाई कोर्ट से अंतरिम जमानत पर रिहा कर दिया गया था. इसके बाद वह गायब हुआ कि किसी के हाथ नहीं लगा. सलीम ने खुद को मृत साबित कर दिया और अपनी जिंदगी की नए नाम और पहचान से शुरुआत की थी. इसके लिए उसने यूट्यूब का सहारा लिया और खुद को सोशल एक्टिविस्ट बनाकर पेश करने लगा. इसी दौरान उसने कई बार विवादित बयान दिए थे. यही वजह है कि उस पर जानलेवा हमला हुआ था.
पुलिस ने सलीम को कैसे किया गिरफ्तार
सलीम की हकीकत पुलिस के सामने कुछ दिनों पहले ही आई. जब दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर रॉबिन त्यागी की ने एक इनपुट की जांच की. जिसमें पाया कि सलीम कोई एक्टिविस्ट नहीं बल्कि एक पुराना अपराधी है. इसी के बाद पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
ये भी पढ़ें: ‘दांत तोड़कर जिंदा गाड़ दूंगा…’, मंत्री नागर सिंह चौहान के भाई की अलीराजपुर जिला पंचायत CEO को धमकी