मौसम बदलते ही सर्दी-खांसी और बुखार से हो जाते हैं परेशान? ये 5 घरेलू नुस्खे दिलाएंगे राहत

Home Remedies for Cold and Cough: इस बदलते मौसम में शरीर को ढलने में थोड़ा समय लगता है, जिससे हमारी इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है और हम जल्दी बीमार पड़ जाते हैं. आयुर्वेद के अनुसार, बीमारी का इलाज करने से बेहतर है कि उसे होने ही न दिया जाए.
Home Remedies for Cold and Cough

सर्दी-खांसी से पाएं राहत

Home Remedies for Cold and Cough: सर्दियों के मौसम में अक्सर लोग सर्दी, खांसी और गले की एलर्जी से परेशान हो जाते हैं. इसका मुख्य कारण ठंडी हवा, हवा में नमी और प्रदूषण का हमारे फेफड़ों पर सीधा असर पड़ना है. इस बदलते मौसम में शरीर को ढलने में थोड़ा समय लगता है, जिससे हमारी इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है और हम जल्दी बीमार पड़ जाते हैं. आयुर्वेद के अनुसार, बीमारी का इलाज करने से बेहतर है कि उसे होने ही न दिया जाए.

अगर हम पहले से ही सतर्क रहें और अपनी दिनचर्या में कुछ छोटे-छोटे बदलाव कर लें, तो दवाओं के बिना भी स्वस्थ रहा जा सकता है. ऐसे ही कुछ आसान और बहुत असरदार आयुर्वेदिक उपाय नीचे दिए गए हैं, जो आपकी इम्यूनिटी बढ़ाकर आपको मौसमी बीमारियों से सुरक्षित रखेंगे.

तुलसी का काढ़ा

तुलसी को आयुर्वेद में बहुत लाभकारी माना जाता है. तुलसी, अदरक और काली मिर्च से बना काढ़ा पीने से सर्दी-जुकाम से बचाव होता है और गला साफ रहता है. इसे सुबह या रात में लिया जा सकता है.

अदरक और शहद का मिश्रण

अदरक और शहद का सेवन गले की खराश और खांसी में आराम देता है. एक चम्मच अदरक के रस में थोड़ा शहद मिलाकर दिन में दो बार लेने से फायदा मिल सकता है.

हल्दी वाला दूध

हल्दी वाला दूध शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है. रात को सोने से पहले गुनगुने दूध में हल्दी मिलाकर पीने से सर्दी-खांसी में राहत मिलती है और नींद भी अच्छी आती है.

नींबू पानी

गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिलाकर पीना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है. इससे शरीर को विटामिन-सी मिलता है, जो इम्यूनिटी मजबूत करने में मदद करता है.

ये भी पढ़ें-बार-बार हो रहा है सिरदर्द? इन 5 संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकती है गंभीर समस्या

भाप लेना

नाक बंद होने और गले में परेशानी होने पर भाप लेना लाभकारी माना जाता है. गर्म पानी की भाप लेने से सांस लेने में आसानी होती है और कफ निकलने में मदद मिलती है.

ज़रूर पढ़ें