हार्ट की ये दवा आपको बना रही किडनी का मरीज! रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा
Heart Disease Medicine: कोलेस्ट्रॉल कम करने और बचाव के लिए स्टैटिन दवाओं का इस्तेमाल भी किया जाता है. इनमें से एक जरूरी दवा रोसुवास्टेटिन है. इसे प्रभावी मेडीसिन के तौर पर जाना जाता है. अब इस दवा को लेकर नई रिसर्च सामने आई है, जिसमें इसे किड़नी के लिए खतरनाक माना गया है.
रिसर्च: हार्ट की दवा से किडनी खराब होने का खतरा
Heart Disease Medicine: ह्रदय, मानव शरीर का सबसे अहम अंग होता है. इसे सुरक्षित के लिए लोग ढ़ेरों जतन करते हैं. इसके साथ ही कोलेस्ट्रॉल कम करने और बचाव के लिए स्टैटिन दवाओं का इस्तेमाल भी किया जाता है. इनमें से एक जरूरी दवा रोसुवास्टेटिन है. इसे प्रभावी मेडीसिन के तौर पर जाना जाता है. अब इस दवा को लेकर नई रिसर्च सामने आई है, जिसमें इसे किड़नी के लिए खतरनाक माना गया है. इस दवा को यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने अप्रूवल दिया है.
क्या कहती है नई रिसर्च ?
- अमेरिका की जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी में रोसुवास्टेटिन दवा के प्रभावों पर चर्चा हुई.
- इस दवा का किडनी पर कितना और कैसा प्रभाव पड़ता है, इस पर रिसर्च की गई.
- शुरुआती टेस्ट की रिपोर्ट में सामने आया है कि इस दवा से किडनी को नुकसान हो रहा है.
- कुछ मरीजों में लक्षण दिखाई दिए हैं. इन मरीजों के यूरिन में खून और प्रोटीन पाया गया है.
- फिहाल इस दवा पर लंबे समय तक और बड़े स्तर पर रिसर्च नहीं हुई है.
ये भी पढ़ें: बाजार के महंगे सीरम को कहें बाय-बाय, घर पर ऐसे बनाएं नेचुरल विटामिन C सीरम, ग्लो देख हर कोई रह जाएगा हैरान!
रिचर्स में क्या पाया गया?
- यूनिवर्सिटी में इस दवा के प्रभाव को लेकर लगभग 9 लाख लोगों पर रिसर्च की गई.
- करीब 1.5 लाख लोग रोसुवास्टेटिन दवा खा रहे थे. वहीं, 8 लाख लोग एटोरवास्टेटिन दवा ले रहे थे.
- रोसुवास्टेटिन दवा लेने वाले लगभग 2.9 फीसदी मरीजों के पेशाब में खून और 1 प्रतिशत मरीजों में प्रोटीन की समस्या पाई गई.
- एटोरवास्टेटिन की तुलना में रोसुवास्टेटिन लेने वालों में ज्यादा खतरा पाया गया.
- इसके साथ ही हेमेट्यूरिया का 8 फीसदी और प्रोटीन्यूरिया का खतरा 17 प्रतिशत अधिक पाया गया.
- कमजोर किडनी वालों को भी ये दवा दी जा रही थी.