सावन व्रत में बनाएं कुरकुरी आलू भुजिया, बार-बार खाने का करेगा मन, जानें आसान रेसिपी

Sawan Vrat Aloo Bhujia: व्रत के दौरान ज्यादातर लोग ऐसा भोजन पसंद करते हैं, जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हल्का भी हो. अगर आप हर बार आलू की सब्जी या दही-आलू खाकर बोर हो चुके हैं, तो इस बार व्रत वाली कुरकुरी आलू भुजिया जरूर ट्राई करे.
Crispy Aloo Bhujia

कुरकुरी आलू भुजिया

Crispy Aloo Bhujia Recipe: सावन महीने की शुरुआत हो चुकी है. भक्त भगवान शिव की पूजा-अर्चना में लीन हैं. इस पावन महीने में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ की उपासना करते हुए व्रत भी रख रहे हैं. व्रत के दौरान ज्यादातर लोग ऐसा भोजन पसंद करते हैं, जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हल्का भी हो. अगर आप हर बार आलू की सब्जी या दही-आलू खाकर बोर हो चुके हैं, तो इस बार व्रत वाली कुरकुरी आलू भुजिया जरूर ट्राई करे. सेधा नमक और कम मसालों से बनने वाली यह आसान रेसिपी बाहर से हल्की कुरकुरी और अंदर से नरम होती है. इसे आप कुट्टू या राजगिरा की पूरी, दही या फलाहारी चटनी के साथ परोस सकते हैं.

सामग्री

  • 5-6 आलू
  • 2 बड़े चम्मच घी या मूंगफली का तेल
  • 2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • 1 छोटा चम्मच सेंधा नमक (स्वादानुसार)
  • 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच नींबू का रस (वैकल्पिक)

व्रत वाली आलू भुजिया बनाने की आसान रेसिपी

  • सबसे पहले आलू छीलकर उन्हें पतले और लंबे टुकड़ों में काट लें.
  • इसके बाद आलू को 2-3 बार पानी से अच्छी तरह धो लें, ताकि एक्स्ट्रा स्टार्च निकल जाए.
  • फिर आलू का पानी पूरी तरह निकालकर किसी कपड़े या टिश्यू से अच्छी तरह सुखा लें.
  • अब एक कड़ाही में घी या मूंगफली का तेल गर्म करें. तेल गर्म होने पर उसमें बारीक कटी हरी मिर्च डालें और कुछ सेकंड तक भून लें.
  • इसके बाद कटे हुए आलू कड़ाही में डालकर अच्छी तरह मिला दें. कड़ाही को ढककर धीमे आंच पर कम से कम 5-7 मिनट तक पकाएं. बीच-बीच में आलू को हल्के हाथ से चलाते रहें ताकि वे पक जाएं.
  • जब आलू लगभग पक जाएं, तब उनमें सेंधा नमक और काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें. अब बिना ढक्कन के 4-5 मिनट तक और पकाएं, जिससे आलू बाहर से हल्के कुरकुरे हो जाएं.
  • अब आपकी स्वादिष्ट व्रत वाली आलू भुजिया तैयार है. चाहें तो ऊपर से थोड़ा सा नींबू का रस डालकर इसका स्वाद और बढ़ा सकते हैं.

ये भी पढ़ें-Sawan Somwar Vrat Recipe: कल है सावन का पहला सोमवार, व्रत में बनाएं स्वादिष्ट और खिला-खिला साबूदाना हलवा, जानें आसान रेसिपी

ऐसे करें सर्व

इस कुरकुरी आलू भुजिया को कुट्टू या राजगिरा की पूरी, फलाहारी पराठे, दही या व्रत वाली हरी चटनी के साथ गरमागरम परोसें. इसका हल्का, सादा और कुरकुरा स्वाद आपके व्त के खाने का मजा दोगुना कर देगा.

ज़रूर पढ़ें