सर्दी-जुकाम और बुखार को हल्के में न लें! बढ़ सकता है टीबी का खतरा, रिसर्च में खुलासा

Tuberculosis Risk: हाल ही में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, फ्लू का वायरस शरीर की रोगों से लड़ने की ताकत को कमजोर कर सकता है. यह वायरस शरीर की इम्युनिटी पर असर डालता है, जो टीबी के बैक्टीरिया से बचाने का काम करती है.
TB Risk

सर्दी-जुकाम से बढ़ सकता है टीबी का खतरा

Tuberculosis Risk: बदलते मौसम में फ्लू होना एक आम समस्या है. इसके कारण बुखार, जुकाम, खांसी और शरीर में दर्द जैसी दिक्कतें हो सकती हैं. ज्यादातर लोग इसे सामान्य बीमारी मानते हैं, लेकिन हाल ही में हुई एक मेडिकल रिसर्च में पता चला है कि फ्लू केवल कुछ दिनों की परेशानी नहीं है. यह शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता को कमजोर कर सकता है, जिससे टीबी जैसी गंभीर बीमारी होने का खतरा बढ़ सकता है. आइए जानते हैं इस रिसर्च में क्या खुलासा हुआ है और इससे बचाव के लिए क्या उपाय बताए गए हैं.

फ्लू से कैसे बढ़ता है टीबी का खतरा?

  • हाल ही में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, फ्लू का वायरस शरीर की रोगों से लड़ने की ताकत को कमजोर कर सकता है.
  • यह वायरस शरीर की इम्युनिटी पर असर डालता है, जो टीबी के बैक्टीरिया से बचाने का काम करती है.
  • रिसर्च में पाया गया कि फ्लू होने के बाद शरीर की टीबी से लड़ने की क्षमता कम हो सकती है, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है.

क्या फ्लू का टीका टीबी से बचा सकता है?

रिसर्च में कहा गया है कि अगर फ्लू को टीके के जरिए रोका जाए, तो टीबी के मामलों में भी कमी आ सकती है. हालांकि अभी इस बात की पूरी पुष्टि नहीं हुई है. वैज्ञानिकों का कहना है कि यह जानने के लिए और रिसर्च की जरूरत है कि फ्लू का टीका टीबी के खतरे को कितना कम कर सकता है.

ये भी पढ़ें-पीले दांतों से चाहिए छुटकारा? बस इस फल के छिलके का करें इस्तेमाल, दिखेगा कमाल

किन लोगों को फ्लू का टीका जरूर लगवाना चाहिए?

जिन लोगों को पहले से सांस की बीमारी,अस्थमा, डायबिटीज जैसी समस्याएं हैं या जिनकी उम्र 65 साल से ज्यादा है, उन्हें फ्लू का खतरा ज्यादा होता है. ऐसे लोगों की रोगों से लड़ने की ताकत भी कम हो सकती है.इसलिए इन लोगों के लिए फ्लू का टीका ज्यादा फायदेमंद माना जाता है.

ज़रूर पढ़ें