सावधान! क्या आप भी पीते हैं 10 रुपये वाली फ्रूटी? पैकेट काटते ही निकली चौंकाने वाली चीज, वीडियो देख दंग रह गए लोग
फ्रूटी के पैकट से निकला अजीब चीज
Shocking content found inside Video: गर्मी के दिनों में बाहर निकलने वाले लोग अक्सर प्यास बुझाने और ठंडक पाने के लिए कोल्ड ड्रिंक्स, जूस और फ्रूटी जैसे पैकेट वाले पेय चीजों का सेवन करते हैं. खासकर 10 रुपये वाली फ्रूटी को लोग आम के जूस की तरह पसंद करते हैं. बच्चों से लेकर बड़े तक इसे बड़े शौक से पीते हैं. लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर फ्रूटी से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने कई लोगों को हैरान कर दिया है. वीडियो देखने के बाद लोग पैक्ड ड्रिंक्स की गुणवत्ता और सुरक्षा को लेकर सवाल उठाने लगे हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि वायरल वीडियो में फ्रूटी के पैकेट के अंदर आखिर क्या दिखा है.
फ्रूटी के पैकेट के अंदर दिखी चौंकाने वाली चीज
वायरल वीडियो में एक व्यक्ति फ्रूटी के 10 रुपये वाले पैक को कैंची से काटकर उसके अंदर का हिस्सा दिखाता है. पैकेट खुलते ही उसके निचले हिस्से से काले रंग का कोई अजीब चीज निकलता हुआ दिखाई देता है. वीडियो में दावा किया गया है कि यह चीज उसी पैक के अंदर मौजूद थी.
आपके घर के बच्चे भी अगर ये पीते है तो सावधान हो जाए 😱
— Zeeshan waris (@Zeeshan75460423) June 7, 2026
ये फ्रूटी को काटा और इसके अंदर कुछ ऐसा निकला जिसे देख कर आप हैरान हो जाएंगे pic.twitter.com/WCRi1lplPh
यह दृश्य देखकर कई लोग चौंक गए. हालांकि वीडियो में दिख रही वस्तु क्या है, इसकी कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इस वीडियो ने लोगों के बीच चिंता जरूर बढ़ा दी है.
सोशल मीडिया पर लोगों ने जताई चिंता
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने जमकर प्रतिक्रिया दी है. कई लोगों ने पैक्ड ड्रिंक्स की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं. एक यूजर ने लिखा कि ऐसे वीडियो देखकर समझ आता है कि पैकेट में मिलने वाले पेय पदार्थ स्वास्थ्य के लिए कितने नुकसानदायक हो सकते हैं. वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि यदि वीडियो में दिखाया गया दावा सही है तो संबंधित कंपनी को इस मामले की गंभीर जांच करनी चाहिए.
जांच की मांग और सतर्क रहने की सलाह
कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा कि यह वीडियो ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचना चाहिए ताकि कस्टमर सतर्क रह सकें. कुछ लोगों ने बच्चों को पैक्ड ड्रिंक्स से दूर रखने की सलाह भी दी. वहीं कई यूजर्स ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई है. फिलहाल वीडियो की सच्चाई की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन यह इंटरनेट पर तेजी से फैल रहा है और चर्चा का विषय बना हुआ है.