Ganesh Chaturthi 2026: गणेश चतुर्थी पर बनाएं महाराष्ट्र की मशहूर पूरन पोली, आसान रेसिपी से घर पर ऐसे करें तैयार
Puran Poli Recipe: गणेश चतुर्थी का त्योहार इस साल 14 सितंबर को मनाया जाएगा. खास बात यह है कि इसी दिन हरतालिका तीज भी है. ऐसे में त्योहार का महत्व और भी बढ़ जाता है. गणेश चतुर्थी पर घर में बप्पा के स्वागत के लिए तरह-तरह के पकवान और मिठाइयां बनाई जाती हैं.
पूरन पोली
Puran Poli Recipe: गणेश चतुर्थी का त्योहार इस साल 14 सितंबर को मनाया जाएगा. खास बात यह है कि इसी दिन हरतालिका तीज भी है. ऐसे में त्योहार का महत्व और भी बढ़ जाता है. गणेश चतुर्थी पर घर में बप्पा के स्वागत के लिए तरह-तरह के पकवन और मिठाइयां बनाई जाती हैं. अगर आप भी इस बार कुछ पारंपरिक और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो महाराष्ट्र की मशहूर पूरन पोली ट्राई कर सकते हैं. इसे बनाना आसान है और इसके लिए ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होती.
पूरन पोली के लिए सामग्री
1 कप चना दाल
1 कप गुड़
2 कप गेहूं का आटा
1-2 चम्मच मैदा
आधा चम्मच इलायची पाउडर
एक चुटकी जायफल पाउडर
1-2 चम्मच घी
एक चुटकी नमक
जरूरत के अनुसार पानी
सेंकने के लिए घी
ऐसे बनाएं पूरन
- सबसे पहले चना दाल को धोकर 30 मिनट के लिए भिगो दें.
- इसके बाद दाल को कुकर में पानी डालकर नरम होने तक पकाएं.
- दाल का एक्स्ट्रा पानी निकाल दें. अब कड़ाही में दाल और गुड़ डालकर धीमी आंच पर पकाएं.
- लगातार चलाते रहें, जब तक गुड़ पूरी तरह घुकर मिश्रण गाढ़ा न हो जाए.
- इसमें इलायची और जाफल डालकर मिलाएं. मिश्रण ठंडा होने के बाद इसे मैश या मिक्सर में पीसकर मुलायम कर लें.
ऐसे तैयार करें आटा
एक बर्तन में गेहूं का आटा, मैदा, नमक और घी डालें. पानी की मदद से नरम आटा गूंथ लें. इसे 15-20 मिनट ढककर रखें.
पूरन पोली बनाने का तरीका
- टे की लोई बनाकर थोड़ा बेलें और बीच में पूरन रखें.
- किनारों को बंद करके हल्के हाथ से गोल बेल लें.
- गर्म तवे पर दोनों तरफ से सेंकें और घी लगाकर सुनहर होने तक पकाएं.
- पूरन पोली को मध्यम आंच पर सेंकने से यह अच्छी तरह पकती है और फटती भी नहीं.
- तैयार पूरन पोली को बप्पा के भोग में चढ़ाकर प्रसाद के रूप में परिवार के साथ खा सकते हैं.