क्या आप भी गंजेपन से परेशान हैं? इन आसान टिप्स से दोबारा उगाएं बाल, सेलेब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट ने बताया नुस्खा
झड़े हुए बाल दोबारा कैसे उगायें
Hair Regrowth Tips: आज के समय में हर कोई झड़ते हुए बालों की समस्या से परेशान है. चाहे वह युवा हो, बुजुर्ग हो, रुष हो या महिला. बाल पूरे व्यक्तित्व की शान होते हैं और इनके झड़ जाने से इंसान की शारीरिक खूबसूरती कम हो जाती है. दोबारा बाल उगाने के लिए कई लोग मेडिकल स्टोर से महंगे प्रोडक्ट्स खरीदकर उनका इस्तेमाल करते हैं, तो वहीं कुछ लोग डॉक्टरों की सलाह पर ढेर सारी दवाइयां भी खाते हैं, फिर भी रिजल्ट उनके पक्ष में नहीं आता है.
आम तौर पर लोग मान लेते हैं कि एक बार झड़े हुए बाल दोबारा वापस नहीं आते, लेकिन फेमस सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब ने एक इंटरव्यू के दौरान इस समस्या का बेहद आसान समाधान बताया है. उन्होंने कहा कि अगर सिर पर दोबारा बाल उगाने हैं तो महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने की कोई ज़रूरत नहीं है, बल्कि आप अपने किचन में रखी कुछ चीज़ों का उपयोग करके भी अपने झड़े हुए बालों को वापस ला सकते हैं; इससे न केवल नए बाल उगेंगे, बल्कि वे पहले से कहीं अधिक लंबे और घने भी हो जाएंगे.
प्याज और लहसुन का असर
हेयर स्टाइलिस्ट ने बताया कि प्याज में सल्फर पाया जाता है जो सिर की स्कैल्प में खून के बहाव को तेज करता है और बालों की सोई हुई जड़ों को दोबारा जगाता है. लहसुन और प्याज जैसी तीखी चीजों में एक नेचुरल ‘तेजी’ या ‘आग’ होती है जो स्कैल्प को उत्तेजित करती है. लहसुन का अर्क बालों की जड़ों में गहराई तक जाकर उन्हें मज़बूती देता है, जिससे नए बाल तेजी से उगने लगते हैं.
सरसों तेल के फायदे
आजकल के खुशबूदार और फैंसी केमिकल वाले तेलों के मुकाबले सरसों का तेल बालों के लिए बहुत फायदेमंद है. यह तेल बालों के लिए एक नेचुरल कंडीशनर की तरह काम करता है और उन्हें अंदर से पोषण देता है. जो लोग हर दिन अपने बाल धोते हैं, उन्हें रोज बिल्कुल हल्का तेल लगाना चाहिए.
ये भी पढ़ें-क्या आप भी सुबह खाली पेट पीते हैं चाय? आज ही बदलें ये आदत, नहीं तो किडनी हो सकती है फेल
सही रूटीन और नियम
बालों को स्वस्थ रखने के लिए एक कड़े नियम का पालन करना जरूरी है. हफ्ते में कम से कम दो बार प्याज का रस और लहसुन का पेस्ट मिलाकर बालों की जड़ों में अच्छे से लगाएं. इसके बाद सिर पर सरसों के तेल से मालिश करें. यह घरेलू नुस्खा न सिर्फ नए बाल उगाएगा, बल्कि पुराने बालों को भी झड़ने से रोककर उन्हें घना, काला और चमकदार बनाए रखेगा.