क्या आप भी फोन सिर के पास रखकर सोते हैं? यह आदत हो सकती है ‘साइलेंट किलर’, जानिए वजह
सिर पर मोबाइल रखकर सोना हेल्थ के लिए हानिकारक
Mobile radiation Health Risks: आज के समय में मोबाइल फोन हमारी जरूरत बन गया है, लेकिन इसे रात में सिर के पास रखकर सोना सेहत के लिए बहुत खतरनाक है. फोन से निकलने वाला रेडिएशन और नीली रोशनी (Blue Light) हमारे शरीर और दिमाग को नुकसान पहुंचाती है. चाहे आप अलार्म के लिए फोन पास रखें या रात भर इस्तेमाल करें, यह आदत आपकी सेहत के लिए किसी ‘साइलेंट किलर’ से कम नहीं है.
नींद पर बुरा असर
मोबाइल फोन की स्क्रीन से निकलने वाली नीली रोशनी हमारे शरीर में मेलाटोनिन नामक हार्मोन को बनने से रोकती है. यह हार्मोन हमें समय पर सुलाने और गहरी नींद देने में मदद करता है. जब हम सोने से पहले फोन देखते हैं, तो दिमाग को लगता है कि अभी दिन है, जिससे नींद उड़ जाती है और अनिद्रा की बीमारी हो सकती है.
सिर दर्द और रेडिएशन
मोबाइल फोन से हर समय रेडिएशन निकलती रहती हैं. अगर फोन आपके सिर के ठीक बगल में रखा है, तो ये तरंगें दिमाग की नसों पर दबाव डालती हैं. इसी वजह से कई लोगों को सुबह उठते ही सिर में भारीपन महसूस होता है या लगातार माइग्रेन का दर्द बना रहता है.
चेहरे और त्वचा की समस्याएं
मोबाइल फोन पर हमारे हाथों और वातावरण के अनगिनत कीटाणु जमा होते हैं. तकिए के पास फोन रखकर सोने से ये बैक्टीरिया आपके चेहरे की त्वचा के संपर्क में आते हैं. इससे स्किन इन्फेक्शन, गंदगी और कील-मुंहासों की समस्या बढ़ जाती है.
कानों में दिक्कत
लंबे समय तक फोन के रेडिएशन के पास रहने से कानों की आंतरिक कोशिकाओं पर बुरा असर पड़ सकता है. कुछ लोगों को इसके कारण कानों में अजीब सी झनझनाहट, चुभन या हल्की जलन महसूस होने लगती है, जो भविष्य में सुनने की क्षमता को प्रभावित कर सकती है.
मानसिक तनाव और चिंता
रात के अंधेरे में बार-बार फोन चेक करने या नोटिफिकेशन की आवाज़ सुनने से दिमाग हमेशा “अलर्ट” मोड पर रहता है. सोशल मीडिया की खबरें और दूसरों की लाइफ देखकर मन में अनजाने में स्ट्रेस और घबराहट पैदा होती है, जो हमारी मानसिक शांति छीन लेती है.
ये भी पढ़ें-तरबूज खाने से परिवार के 4 लोगों की मौत? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती? जानिए डॉक्टर की राय
स्वस्थ आदत अपनाएं
अपनी सेहत को बचाने के लिए सोने से कम से कम 60 मिनट पहले फोन को खुद से दूर कर दें. फोन को अपने बेड से कम से कम 3 से 5 फीट की दूरी पर रखें ताकि रेडिएशन का खतरा कम हो सके और आप एक सुकून भरी नींद ले सकें.