एक बार इस तरह से बनाएं होम मेड गोलगप्पा चाट, भूल जाएंगे ठेले वाला स्वाद
गोलगप्पा चाट
Homemade Golgappa Chaat Recipe: गोलगप्पे का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. लेकिन कई बार घर के गोलगप्पे बाजार जैसा मजा नहीं दे पाते. कभी पूरी नरम पड़ जाती है, तो कभी पानी फीका लगने लगता है. अगर आप भी परफेक्ट ठेले वाला स्वाद चाहते हैं, तो इसका सीक्रेट है टाइमिंग और तैयारी.
कुरकुरी गोलगप्पे बनाने का तरीका
- इस रेसिपी में हम आपको बताएंगे कैसे 3 चीजों को अलग-अलग तैयार करके आप सबसे कुरकुरी और चटपटी गोलगप्पा चाट बना सकते हैं, जो आखिरी गोले तक करारी रहेगी.
- बाजार की बनी-बनाई पूरी ला रहे हैं तो उसे सीधे इस्तेमाल मत कीजिए. उसे 110-120 डिग्री पर पहले ओवन में गर्म करिए.
- हल्की गर्म होकर वो फिर से खस्ता हो जाएगी. याद रहे की पूरी को अच्छे से ठंडा करके ही किसी भी डब्बे में बंद करें.
- अगर घर पर ही पूड़ी का आंटा गूथ रहे हैं. तो आंटे को जितना हो सकते टाइट गूथें. इससे पूड़ियां अच्छे से फूलेंगी.
- सूजी में थोड़ा मैदा, चुटकी भर नमक मिलाकर कड़क आटा लगाएं. 20 मिनट रेस्ट देकर बारीक बेलें और तेज गर्म तेल में तलें.
MP Famous Food: एमपी के इस जिले की इदरहर की कढ़ी है बहुत मशहूर, जानिए क्या है इसे बनाने का तरीका
सूखी और चटपटी आलू-चना स्टफिंग
अब अगर स्टफिंग की बात करें तो अच्छी स्टफिंग के लिए आपको मसालों में भुना जीरा पाउडर, नमक, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला और अमचूर पाउडर लगेगा. वहीं सब्जियों में काले चने, आलू धनिया और हरी मिर्ची लगेंगे. सबसे पहले सब्जियां डालें फिर मसालों में डालकर उसे मिक्स करें. इसके बाद उसे पूरियों में स्टफ कर लें.
ऐसे बनाएं तीखा पानी
अच्छी पूड़ियां और स्टफिंग बनाने के बाद जरूरत होती है अच्छे पानी की. खट्टी और तीखी पानी बनाने के लिए ताजा धनिया पत्ती, पुदीने की पत्तियां, अदरक, जीरा पाउडर भुना हुआ, थोड़ा सा काला नमक, साधारण नमक, इमली का गूदा , नींबू का रस, ठंडा पानी, गुड़ या चीनी और मिर्ची की. इन सब को बराबर से एक ही दिशा में मिलाएं.
गोलगप्पा चाट ऐसे बनाएं
गोलगप्पा चाट बनाने के लिए सबसे पहले गोलगप्पों को प्लेट में रखें. उसके बाद जो स्टफिंग तैयार की है उसे गोलगप्पों में डाल लें. इसके बाद नींबू निचों ले अगर ज्यादा खट्टा खाना हो तो. फिर ठंडा पानी डाल लें. इसके ऊपर आप प्याज, टमाटर, चने और धनिया डाल लें. मन करे तो आप सेव भी डाल सकते हैं.