ICMR Cholesterol Study: 10 में से 9 भारतीयों का कोलेस्ट्रॉल खराब, ICMR की नई स्टडी में डराने वाला खुलासा
सांकेतिक तस्वीर
ICMR Cholesterol Study: इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) की नई स्टडी में एक डराने वाला खुलासा हुआ है. अगर आपको भी ये मानना है कि कोलेस्ट्ऱॉल की समस्या सिर्फ बढ़ती उम्र या मोटापे से जुड़ी हुई है, तो ये खबर पढ़कर आपकी कन्फ्यूजन हमेशा के लिए दूर हो जाएंगी. आईसीएमआर की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, भारत में लगभग 9 एडल्ट का कोलेस्ट्रॉल स्तर सामान्य नहीं है.
केवल बुजुर्गों तक सीमित नहीं रही समस्या
यानी की अब ये समस्या केवल बुजुर्गों तक सीमित नहीं रही बल्कि इसकी चपेट में कई युवा भी आ रहे हैं. बता दें कि ICMR द्वारा यह अध्ययन 23,665 लोगों पर किया गया. इस अध्ययन के बाद जो सच सामने आया उसने सभी को हैरान कर दिया. रिपोर्ट के मुताबिक, 87.3 प्रतिशत भारतीय वयस्क किसी न किसी प्रकार की असामान्य रक्त फैट की समस्या से जूझ रहे थे.
अच्छे कोलेस्ट्रॉल का स्तर समान्य से कम
यानी की इन सभी के शरीर में कोलेस्ट्रॉल या ट्राइग्लिसराइड्स का स्तर बढ़ा हुआ है या फिर अच्छे कोलेस्ट्रॉल का स्तर समान्य से कम है. रिपोर्ट कहती है कि ऐसी स्थिति में दिल की बीमारी, हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ा सकती है. स्टडी की सबसे ज्यादा डराने वाली बात ये कि शहरों में रहने वाले लोगों को ज्यादा समस्या है. शहर में 89 प्रतिशत लोगों को कोलेस्ट्रॉल सामान्य नहीं है.
30 से 39 साल के लोगों में समस्या
एक बात और महिलाओं में भी यह परेशानी पुरुषों की तुलना में अधिक पाई गई. रिपोर्ट के अनुसार 91.1 प्रतिशत महिलाओं में कोलेस्ट्रॉल से जुड़ी गड़बड़ी मिली, जबकि पुरुषों में यह आंकड़ा 83.5 प्रतिशत रहा. ग्रामीण इलाको की बात करें तो ये आंकड़ा 86.5 प्रतिशत का है.
ये समस्या 30 से 39 साल के लोगों में ज्यादा पाई गई है.
ये भी पढे़ं- MP Weather: मध्य प्रदेश में मानसून फिर पकड़ेगा जोर! 19 जुलाई से तेज बारिश के संकेत, जानें मौसम का अपडेट