Salt Dry in Monsoon: मानसून में नमक हो जाता है गीला और चिपचिपा? अपनाएं ये 4 घरेलू हैक्स, लगेगा बिल्कुल फ्रेश

Salt Dry in Monsoon: मानसून की नमी की वजह से नमक गीला और चिपचिपा हो जाता है. चावल, लौंग, टिशू पेपर और सही जगह पर डिब्बा रखने जैसे सिंपल हैक्स से नमक को हमेशा सूखा रखा जा सकता है.
salt

salt

Salt Dry in Monsoon: नई दिल्ली: बरसात का मौसम गर्मी से राहत तो देता है, लेकिन अपने साथ ढेर सारी नमी भी लेकर आता है. इस मौसम में घर में रखी हर चीज में सीलन महसूस होने लगती है. सीलन की वजह से दीवारें खराब होती हैं तो वहीं नमी की वजह से किचन का सामान भी बर्बाद होता है. इनमें से एक सबसे बड़ी चुनौती है नमक का सील जाना या उसमें नमी आ जाना. कई बार नमक इतना चिपक जाता है कि उसे चम्मच से निकालना भी मुश्किल हो जाता है. अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो कुछ सिंपल स्मार्ट हैक्स अपनाकर अपने नमक को बिल्कुल सूखा और फ्रेश रख सकते हैं.

नमक क्यों हो जाता है गीला?

दरअसल इस समस्या का सबसे बड़ा कारण हवा में नमी का बढ़ना है. नमक में मौजूद कण इस नमी को सोख लेते हैं, जिससे नमक जमने लगता है और कभी-कभी तो पानी भी छोड़ देता है, जिससे उसे इस्तेमाल करना मुश्किल हो जाता है. जब नमक के डिब्बे को बार-बार खोला जाता है तो हर बार नमी अंदर चली जाती है, जिससे पूरा नमक गीला होने लगता है. अगर डिब्बा ठीक से बंद न किया जाए तो यह समस्या और भी बढ़ जाती है.

सही डिब्बे और सही जगह का करें चुनाव

आज के समय में अधिकांश घरों में नमक के लिए साधारण प्लास्टिक के डिब्बों या स्टील के जार का इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन बरसात के मौसम में इन डिब्बों के ढक्कन पूरी तरह एयरटाइट नहीं हो पाते, जिससे वातावरण में मौजूद नमी आसानी से अंदर चली जाती है. साथ ही कई लोग खाना बनाते समय आसानी के लिए नमक के डिब्बे को गैस चूल्हे के बिल्कुल पास रखते हैं. ऐसा करने से चूल्हे की भाप और सिंक के पास की नमी सीधे नमक के डिब्बे पर असर डालती है। इसलिए डिब्बे को हमेशा गैस चूल्हे से दूर रखें.

4 घरेलू हैक्स से नमक रहेगा हमेशा सूखा

नमक को सीलन से बचाने के लिए चावल का इस्तेमाल करना सबसे पुराना और सबसे असरदार घरेलू नुस्खा माना जाता है. अपने नमक के डिब्बे या नमकदानी में कच्चे चावल के 10-12 दाने डाल दें. चावल के दाने डिब्बे के अंदर की अतिरिक्त नमी को खुद सोख लेते हैं और नमक को गीला होने से बचाते हैं।इसके अलावा, अगर आप नमक के डिब्बे में 4 से 5 खड़ी लौंग डाल देते हैं, तो लौंग न सिर्फ नमी को सोखने का काम करती है, बल्कि इसकी खुशबू से नमक में किसी भी तरह के बारीक कीड़े या फंगस भी नहीं लगते.

डिब्बे पर टिशू पेपर लगा दें

अगर आप नमक के डिब्बे के नीचे और ऊपर एक छोटा सा टिशू पेपर या ब्लॉटिंग पेपर मोड़कर रख देते हैं, तो यह पेपर डिब्बे के भीतर पैदा होने वाली सीलन को तुरंत सोख लेता है. जिससे नमक गीला नहीं हो पाता और लंबे समय तक सूखा बना रहता है.

ये भी पढ़े: Durg: पहली बार ड्रिंक एंड ड्राइव मामले में जेल, यात्रियों से भरी बस चला रहे चालक को तीन दिनों के लिए भेजा जेल

ज़रूर पढ़ें