रोज-रोज साबूदाना खाकर हो गए बोर? सावन व्रत में ट्राई करें आलू-सिंघाड़े की कढ़ी

Sawan Potato Singhara Kadhi: अगर इस बार आप व्रत में कुछ नया, स्वादिष्ट और हल्का खाना चाहते हैं, तो आलू-सिंघाड़े की कढ़ी एक बेहतरीन ऑप्शन है. यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ आसानी से पच जाती है और शरीर को अच्छी एनर्जी भी देती है.
Potato and Water Chestnut Flour Curry

आलू-सिंघाड़े की कढ़ी

Aloo Singhara Kadhi Vrat Recipe: सावन के महीने में कई लोग सिर्फ सोमवार का व्रत रखते हैं, जबकि कई श्रद्धालु पूरे महीने उपवास करते हैं. ऐसे मे रोज-रोज फल, साबूदान या आलू की एक जैसी चीजें खाकर बोरियत होने लगती है. अगर इस बार आप व्रत में कुछ नया, स्वादिष्ट और हल्का खाना चाहते हैं, तो आलू-सिंघाड़े की कढ़ी एक बेहतरीन ऑप्शन है. यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ आसानी से पच जाती है और शरीर को अच्छी एनर्जी भी देती है.

जरूरी सामग्री

  • 500 ग्राम उबले और मैश किए हुए आलू
  • ½ कप सिंघाड़े का आटा
  • 2 चम्मच सेंधा नमक
  • ¼ चम्मच मिर्च पाउडर या हरी मिर्च का पेस्ट
  • ½ कप खट्टा दही
  • तलने के लिए तेल
  • 1 डंडी कढ़ी पत्ता
  • ½ चम्मच जीरा
  • 2 साबुत लाल मिर्च
  • 1 बड़ा चम्मच बारीक कटा अदरक
  • ½ चम्मच धनिया पाउडर
  • 4 कप पानी
  • हरा धनिया सजाने के लिए

ये भी पढ़ें-सावन व्रत में बनाएं कुरकुरी आलू भुजिया, बार-बार खाने का करेगा मन, जानें आसान रेसिपी

बनाने का आसान तरीका

  • सबसे पहले एक बर्तन में मैश किए हुए आलू, सिंघाड़े का आटा, सेंधा नमक और मिर्च मिलाकर गाढ़ा मिश्रण तैयार कर लें.
  • इस मिश्रण का थोड़ा हिस्सा अलग निकालकर रख दें. बाकी मिश्रण से छोटी-छोटी पकौड़ियां बना लें.
  • कढ़ाई में तेल गर्म करें. जब तेल अच्छी तरह गर्म हो जाए, तब पकौड़ियों को धीमी आंच पर सुनहरा होने तक तल लें और निकालकर अलग रख दें.
  • अब अलग रखे हुए मिश्रण में खट्टा दही मिलाएं और अच्छी तरह फेंट लें. फिर इसमें पानी डालकर पतला घोल तैयार कर लें.
  • एक पैन में 2 बड़े चम्मच तेल गर्म करें. इसमें जीरा, कढ़ी पत्ता और साबुत लाल मिर्च डालकर तड़काएं.
  • इसके बाद अदरक डालकर हल्का भून लें.
  • अब दही वाला घोल, सेंधा नमक और धनिया पाउडर डालें. लगातार चलाते हुए इसे उबाल आने तक पकाएं, फिर धीमी आंच पर थोड़ा गाढ़ा होने दें.
  • आखिर में तली हुई पकौड़यां कढ़ी में डालें और 3-4 मिनट तक पकाएं.
  • अब गरमा-गरम परोस लें.

ज़रूर पढ़ें