Sawan Vrat Recipe: सावन व्रत में बनाएं तिल की नरम बर्फी, बिना खोया-दूध के झटपट तैयार होगी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी

Sawan Vrat Recipe: सावन के व्रत में अगर कुछ मीठा और एनर्जी देने वाला खाने का मन हो तो तिल की बर्फी एक बढ़िया ऑप्शन है. इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और इसके लिए खोया या दूध की जरूरत भी नहीं पड़ती.
Soft sesame barfi

तिल की नरम बर्फी

Sawan Vrat Recipe: सावन महीने की शुरुआत हो चुकी है और इस पवित्र माह में भक्त भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर रहे हैं साथ ही सच्चे मन और श्रद्धा से उनका व्रत रख रहे हैं. वहीं सावन महीने में पड़ने वाले सोमवार का भी विशेष महत्व है. सावन सोमवार के दिन ज्यादातर भक्त भगवान भोलेनाथ की उपासना करते हैं, ताकि उन्हें विशेष आशीर्वाद प्राप्त हो सके.

सावन के व्रत में अगर कुछ मीठा और एनर्जी देने वाला खाने का मन हो तो तिल की बर्फी एक बढ़िया ऑप्शन है. इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और इसके लिए खोया या दूध की जरूरत भी नहीं पड़ती. तिल और मिल्क पाउडर की मदद से बनने वाली यह बर्फी स्वादिष्ट होने के साथ काफी नरम और मुलायम होती है. आप चाहें तो मिल्क पाउडर की जगह खोया या पिसे हुए काजू-बादाम भी इस्तेमाल कर सकते हैं. ऐसे में आइए जनते हैं आसान रेसिपी.

जरूरी सामग्री

  • सफेद तिल- 1 कप
  • मिल्क पाउडर- 1 कप
  • चीनी या गुड़- 1 कप
  • देसी घी- 1 छोटा चम्मच
  • इलायची पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • चांदी का वर्क

ये भी पढ़ें-बारिश में चाय के साथ बनाएं कुरकुरे लौकी के पकौड़े, स्वाद ऐसा जो बार-बार बनाने का करेगा मन, जानें रेसिपी

बनाने का आसान तरीका

  • सबसे पहले तिल को धीमी आंच पर 2-3 मिनट हल्का सुनहरा होने तक भूनें और ठंडा करके मिक्सी में दरदरा पीस लें.
  • मिक्सी को लगातार न चलाएं, नहीं तो तिल से तेल निकल सकता है.
  • अब इसमें मिल्क पाउडर मिला दें.
  • एक पैन में चीनी और आधा कप पानी डालकर हल्की चाशनी तैयार करें.
  • चाशनी को ज्यादा गाढ़ा न करें.
  • गुड़ इस्तेमाल करने पर उसे सिर्फ धीमी आंच पर पिघलाएं.
  • इसमें इलायची और तिल का मिश्रण डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  • अब घी लगी प्लेट में मिश्रण डालकर चम्मच से बराबर फैला दें.
  • हल्का ठंडा होने पर मनचाहे आकार में काटें.
  • पूरी तरह ठंडा होने के बाद नरम और स्वादिष्ट तिल की बर्फी तैयार है.

ज़रूर पढ़ें