इस शहर में पाया जाता है दुनिया का सबसे महंगा आम, 1 किलो की कीमत लग्जरी बाइक के बराबर, जानिए क्या है खास

World Most Expensive Mango: जापान के मियाजाकी शहर में पैदा होने वाला यह आम कोई साधारण फल नहीं है, बल्कि इसे उगाने का तरीका बहुत खास और कठिन होता है. वहां के किसान हर एक आम की बच्चों की तरह देखभाल करते हैं ताकि उसकी गुणवत्ता बनी रहे.
Miyazaki Mango

मियाज़ाकी आम

Most Expensive Mango: गर्मी के मौसम के साथ ही बाजारों में आम की खुशबू महकने लगी है. वैसे तो हम 100 से 500 रुपए किलो वाले आम मजे से खाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसा आम भी है जिसकी कीमत लाखों में है. इसे मियाज़ाकी आम कहते हैं, जिसे अपनी खास चमक और रंग की वजह से ‘एग ऑफ द सन’ यानी ‘सूर्य का अंडा’ भी कहा जाता है. यह आम अपने लाजवाब स्वाद और खूबसूरती के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है. इंटरनेशनल मार्केट में इसकी कीमत इतनी ज्यादा है कि हर कोई दंग रह जाए. चलिए जानते हैं कि आखिर इस आम में ऐसी क्या खूबी है जो इसे इतना कीमती और खास बनाती है.

कहां पाया जाता है दुनिया का सबसे महंगा आम?

जापान के मियाजाकी शहर में पैदा होने वाला यह आम कोई साधारण फल नहीं है, बल्कि इसे उगाने का तरीका बहुत खास और कठिन होता है. वहां के किसान हर एक आम की बच्चों की तरह देखभाल करते हैं ताकि उसकी गुणवत्ता बनी रहे. इन आमों को पेड़ों पर इस तरह लगाया जाता है कि उन पर सीधे सूरज की रोशनी पड़े, जिससे इनका रंग बदलकर गहरा लाल या बैंगनी हो जाता है. यही मेहनत और अनोखी प्रक्रिया इसे दुनिया के दूसरे आमों से बिल्कुल अलग बनाती है.

दुनिया के सबसे महंगे आम की कीमत कितनी है?

  • मियाज़ाकी आम की कीमत आपको हैरान कर सकती है.
  • इंटरनेशनल मार्केट में यह 2.5 से 3 लाख रुपये प्रति किलो तक बिकता है.
  • यह रकम इतनी बड़ी है कि इसमें आप भारत में एक बेहतरीन सेकंड-हैंड कार या एक शानदार लग्जरी बाइक आराम से खरीद सकते हैं.
  • अपनी इसी आसमान छूती कीमत की वजह से यह दुनिया के सबसे महंगे फलों में गिना जाता है.

कैसा होता है इस आम का स्वाद?

जिन्होंने भी इस आम को खाया है उनका मानना है कि इसका स्वाद दुनिया के बाकी सभी आमों से एकदम हटकर होता है. यह इतना रसीला और मक्खन जैसा मुलायम होता है कि मुंह में रखते ही घुल जाता है. इसकी मिठास एकदम सही होती है और इसकी खुशबू इतनी जबरदस्त होती है कि पूरे कमरे को महका देती है. इसमें गुठली के मुकाबले गूदा बहुत ज्यादा होता है और छिलका बेहद पतला. अपनी इन्हीं खूबियों की वजह से जापान में इसे खास मौकों पर महंगे तोहफे के रूप में दिया जाता है.

ये भी पढ़ें-क्या आप भी गर्मियों में मुंह के छालों से हैं परेशान? अपनाएं ये 5 असरदार घरेलू उपाय

आम के सुरक्षा के लिए तैनात हैं गार्ड

इस आम के एक-एक फल की कीमत हजारों में होती है, इसलिए इनकी सुरक्षा किसी वीआईपी की तरह की जाती है. भारत के जबलपुर में भी एक किसान ने जब ये आम उगाए, तो उनकी रखवाली के लिए बाकायदा सुरक्षा गार्ड और शिकारी कुत्ते तैनात करने पड़े थे. यह खबर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रही थी, क्योंकि फलों की इतनी कड़ी सुरक्षा आमतौर पर देखने को नहीं मिलती.

ज़रूर पढ़ें