PM Modi के बाद अब CM Mohan Yadav करेंगे ‘मन की बात’, प्रदेशवासियों को रात 9 बजे करेंगे संबोधित
सीएम मोहन यादव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के नाम संबोधन के बाद अभ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी प्रदेश की जनता को संबोधित करने जा रहे हैं. इसकी जानकारी सीएम मोहन यादव ने अपने एक्स हैंडिल पर एक पोस्ट के जरिए दी है. सीएम मोहन यादव ने अपनी एक्स पोस्ट में लिखा ‘प्रिय प्रदेशवासियों, आज रात 9 बजे मैं सोशल मीडिया पर लाइव में एक महत्वपूर्ण विषय को लेकर अपनी बात आप सभी से साझा करूंगा.’
इन मुद्दों पर कर सकते हैं चर्चा
इस सोशल मीडिया लाइव में सीएम मोहन यादव महिला आरक्षण अधिनियम से जुड़े मुद्दे पर भी बात कर सकते है. साथ ही किसानों को लेकर भी कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं. हालांकि इससे पहले भी सीएम मोहन यादव ने किसानों के हित में बड़ा कदम उठाया है. दरअसल राज्यसरकार के प्रयासों के बाद केंद्र सरकार ने राज्य के गेहूं खरीदी लक्ष्य में 22 लाख मीट्रिक टन अतिरिक्त खरीदने की मंजूरी दी है.
प्रिय प्रदेशवासियों,
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) April 24, 2026
आज रात 9 बजे मैं सोशल मीडिया पर लाइव में एक महत्वपूर्ण विषय को लेकर अपनी बात आप सभी से साझा करूंगा।
पीएम मोदी को दिया धन्यवाद
इसके बाद राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह सहित सरकार के अन्य मंत्रियों के प्रति आभार व्यक्त किया है. राज्य सरकार अब वर्ष 2026 में लगभग 100 लाख मीट्रिक टन गेहूं का उपार्जन करेगी. बता दें कि इसससे पहले भारत सरकार द्वारा रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उर्पाजन के लिए 78 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य निर्धारित किया गया था. मुख्यमंत्री यादव भारत सरकार के गेहूं उपार्जन के लक्ष्य में वृद्धि के लिए निरंतर सम्पर्क में थे.
ये भी पढ़ें: MP के किसानों के लिए खुशखबरी, 22 लाख अतिरिक्त मीट्रिक टन गेहूं खरीदी को मंजूरी, राज्य को केंद्र सरकार ने दी स्वीकृति