भोपाल में नाबालिग से गैंगरेप में नया मोड़! विदिशा के बिल्डर और बैंककर्मी भी संदेह के घेरे में, कमिश्नर बोले- सबूत मिलने पर होगी कार्रवाई
भोपाल नाबालिग गैंगरेप केस
MP News: भोपाल में नाबालिग से गैंगरेप मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. इस मामले में अब विदिशा के रहने वाले बिल्डर अमन जैन से भी पुलिस पूछताछ कर रही है, इस बात की पुष्टि भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने की है.
मामला हुआ हाई प्रोफाइल
पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने बताया कि विदिशा का बिल्डर अमन जैन साढ़े 17 साल की नाबालिक से गैंगरेप मामले में संदेही है. इस वजह से बिल्डर अमन जैन से पूछताछ की जा रही है. अमन जैन विदिशा के एक बड़े कॉलोनाइजर का बेटा है. अमन जैन के साथ ही विदिशा के ही रहने वाले बैंक कर्मी मनोज सोनी से भी मामले में पूछताछ की जा रही है. इन दोनों लोगों की भूमिका संदिग्ध है जिसके कारण मामला हाई प्रोफाइल बन गया है. पुलिस के लिए भी यह केस बड़ी चुनौती बन गई है.
पुलिस कमिश्नर ने क्या कहा?
पुलिस कमिश्नर ने कहा कि संदेहियों के खिलाफ एविडेंस मिलने पर कार्रवाई की जाएगी. मामले में अब तक चार लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. इसके अलावा भी कुछ लोग संदेही हैं. पुलिस विवेचना कर रही है, जल्द ही तस्वीर साफ होगी. नाबालिग पीड़िता ने 376 की रिपोर्ट दर्ज कराई है. शिकायत में पीड़िता के मुताबिक शराब पिलाकर पीड़िता के साथ गलत काम किया गया. पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपी रेणुका की गिरफ्तारी बालाघाट से हुई है.ट
जॉब के नाम पर धोखा
दरअसल, पीड़िता कक्षा 12वीं तक पढ़ाई की है. पीड़िता के पिता मजदूरी करते हैं. पीड़िता अपनी दीदी के जरिए रेणुका बुनकर से संपर्क में आई. आरोपी रेनुका बोरगांव छिंदवाड़ा की रहने वाली है. आरोपी रेनुका के जरिये पीड़िता मोनिका को जानने लगी. मोनिका ग्राम देवर्धा जिला छिंदवाड़ा की है. मोनिका ने 16 मार्च को पीड़िता के मां को कॉल कर भोपाल भेजने के लिए कहा मोनिका ने लड़की को जॉब दिलवाने का भरोसा दिया इसके बाद 17 मार्च की रात पीड़िता छिंदवाड़ा से भोपाल के लिए ट्रेन पकड़ी. 18 मार्च की सुबह पीड़िता भोपाल पहुंच गई. इसके बाद मोनिका उसे अपने विद्यानगर स्थित फ्लैट पर ले गई.
ये भी पढ़ें: जबलपुर में डॉक्टरों से गोल्ड के नाम ठगी, सोने के नाम पर थमाया पीतल, आरोपी गिरफ्तार, 1.55 करोड़ बरामद
इसी दिन शाम को 7-8 बजे करीब दो लड़के मोनिका के रूम पर आये थे. लड़के बीयर लेकर आये थे. मोनिका और दोनो लड़कों ने बीयर पी और पीड़िता को भी जबरन बीयर पिलाया. इसके बाद जब पीड़िता नशे में आ गई तो उसे नीट शराब भी पिलाई गई. जब पीड़िता बेसुध हो गई तो बारी-बारी से उसके साथ मोनिका के परिचितों ने रेप किया. अगले दिन पीड़िता जब सुबह उठी तो डरी सहमी हुई, घर वापस चली गई. इसके बाद 26 मार्च को अपनी मां के साथ बागसेविया थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की.
पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मोनिका और रेणुका को गिरफ्तार कर लिया है और इसके साथ ही रेप के आरोपी अतुल और निखिल को भी गिरफ्तार कर लिया है. अब इसके बाद पुलिस विदिशा के रहने वाले दो संदेहियों से भी पूछताछ कर रही है. इसमें अमन जैन और विदिशा के एक बैंक के कर्मचारी मनोज सोनी का नाम है. दरअसल, दोनों की दोस्ती पहले से मोनिका से थी दोनों पब और बार में मोनिका से मिलते रहते थे और उसके फ्लैट पर भी आया जाया करते थे. घटना वाले दिन भी दोनों संडे ही मोनिका के घर पर पहुंचे थे और उन्होंने शराब पिया था. इस वजह से इस मामले में दोनों की भूमिका संदिग्ध है. पुलिस दोनों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई करेगी.