भोपाल का एक और अजूबा! 90 डिग्री ब्रिज के बाद हाई टेंशन टावर के नीचे बना दी कॉलोनी की सड़क

MP News: रहवासियों का कहना है कि हाई वोल्टेज टावर वाली सड़क के नीचे से निकलने में बारिश के मौसम में डर लगता है. जिस प्रकार से हाई वोल्टेज लाइन ऊपर से गई हुई है और नीचे करंट की स्थिति हमेशा बनी रहती है, यही कारण है कि रहवासी डरे हुए हैं.
bhopal viral high tension tower

भोपाल वायरल हाई टेंशन टावर

MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक के बाद एक अजूबे देखने को मिल रहे है. सबसे पहला अजूबा 90 डिग्री ब्रिज देखने को मिला जो चर्चा का विषय बना रहा, उसके बाद यदि बात की जाए अजूबे की तो हाई वोल्टेज टावर इस समय अजूबा बना हुआ है.

सड़क से निकलने में लोगों का लगता है डर

भोपाल के करोंद के विनायक कॉलोनी में सड़क के बीच लगे हुए हाई वोल्टेज टावर किसी अजूबे से काम नहीं है. जिस प्रकार से सड़क के बीचों-बीच हाई वोल्टेज टावर लगाया गया है, उसकी लंबाई और ऊंचाई भी बहुत कम है. जिससे बड़े वाहनों को निकालने में परेशानी होती है, वही करंट के डर से रहवासी डरे हुए अपना जीवन जी रहे हैं, रह वासियों ने बताया कि बरसात के दिनों में टावर वाली सड़क से निकलने में डर लगता है.

शिकायत का कोई असर नहीं

रहवासियों का कहना है कि हाई वोल्टेज टावर वाली सड़क के नीचे से निकलने में बारिश के मौसम में डर लगता है. जिस प्रकार से हाई वोल्टेज लाइन ऊपर से गई हुई है और नीचे करंट की स्थिति हमेशा बनी रहती है, यही कारण है कि रहवासी डरे हुए हैं.

ये भी पढ़ें: भोपाल में 12वीं की छात्रा ने भभूत समझकर खाया जहर, 15 दिनों बाद तोड़ा दम, बोर्ड एग्जाम देनी वाली थी

बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही

इस पूरे मामले में बिजली विभाग की लापरवाही देखने को मिल रही है. विभाग ने सड़क के बीचों-बीच हाई वोल्टेज लाइन के लिए टावर लगा दिया गया है. यह अपने आप में एक बड़ी लापरवाही है, हालांकि बिजली विभाग के बड़े अधिकारियों का कहना है कि एक बड़ी लापरवाही है जिसकी जांच चल रही है.

ज़रूर पढ़ें