बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी! उधना-जयनगर के बीच चलेगी 2 जोड़ी स्‍पेशल ट्रेनें, देखें लिस्‍ट

Festival Special Trains: रेलवे ने उधना और जयनगर के बीच 2 जोड़ी अनारक्षित साप्‍ताहिक स्‍पेशल ट्रेंने चलाने का निर्णय लिया है. त्योहार पर चलने वाली दोनों जोड़ी ट्रेनें 18 और 25 अक्टूबर को उधना से चलेगी.
Train

ट्रेनें

Festival Special Trains: त्योहार सीजन है और यात्रियों भीड़ स्‍ट्रेशनों पर दिखाई न दे ऐसा हो नहीं सकता. लेकिन इस भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है. रेलवे ने उधना और जयनगर के बीच 2 जोड़ी अनारक्षित साप्‍ताहिक स्‍पेशल ट्रेंने चलाने का निर्णय लिया है. त्योहार पर चलने वाली दोनों जोड़ी ट्रेनें 18 और 25 अक्टूबर को उधना से चलेगी.

इन ट्रेनों का ठहराव भाेपाल मंडल के संत हिरदाराम नगर और बीना स्‍टेशन पर रहेगा. स्‍पेशल ट्रेनों के ठहराव से भोपाल और आसपास के क्षेत्रों से बिहार जाने वाले सभी यात्रियों को राहत मिलेगी और अतिरिक्त यात्रा की सुविधा भी मिलेगी.

उधना से होगी ट्रेनें रवाना

  • त्योहार पर चलने वाली ट्रेन संख्‍या 09073 उधाना-जयनगर अनारक्षित स्‍पेशल 18 और 25 अक्टूबर रविवार को सुबह 9:50 बजे उधना से निकलेगी. ट्रेन का भोपाल के संत हिरदाराम नगर स्‍टेशन पर रूकेगी और मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे जयनगर पहुंचेगी.
  • ट्रेन नंबर 09074 वापसी में जयनगर-उधना स्‍पेशल ट्रेन 20 और 27 अक्टूबर को मंगलवार को सबुह 9 बजे जयनगर से निकलेगी और गुरुवार की सुबह 7:30 बजे उधना पहुंचेगी.
  • वहीं ट्रेन नंबर 09071 उधना-जयनगर अनारक्षित स्‍पेशल ट्रेन 18 और 25 अक्टूबर रविवार को दोहपर 3:45 बजे उधना से निकलेगी. ये ट्रेन मंगलवार के दिन सुबह 11:30 बजे जयनगर पहुंचेगी.
  • वापसी में ट्रेन संख्‍या 09072 जयनगर-उधना स्‍पेशल 20 और 27 अक्टूबर को दोपहर 1:30 बजे जयनगर से निकलेगी और गुरुवार को सुबह 8:30 बजे उधना पहुंचेगी.

कहां-कहां होगा ठहराव

त्योहार पर चलने वाली दोनों जोड़ी ट्रेनों का ठहराव वडोदरा, रतलाम, नागदा, उज्जैन, संत हिरदाराम नगर, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, दानापुर, पाटलिपुत्र, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी सहित अन्य निर्धारित स्टेशनों पर रहने वाला है. बाकी अधिक जानकारी और ट्रेन के समय-सारणी को देखने के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या फिर रेलवन ऐप पर जाकर देख सकते हैं.

ये भी पढे़ं- त्योहारों पर यात्रियों को रेलवे की सौगात! इंदौर-जोधपुर समेत 6 ट्रेनों में लगाए जाएंगे अतिरिक्त कोच

ज़रूर पढ़ें