‘तुम्हारी क्या औकात, पाखंडी’, बाबा बागेश्वर पर भड़के स्वामी रामदेव, ये है बड़ी वजह

Baba Ramdev slams Baba Bageshwar: बाबा रामदेव ने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर निशाना साधा है. भगवान राम और श्रीकृष्ण की तुलना करने पर उन्होंने आड़े हाथों लिया है. उन्होंने कहा कि हर चीज की एक मर्यादा और प्रोटोकॉल है.
Ramdev Attacks Baba Bageshwar

बाबा रामदेव और बाबा बागेश्वर

Dhirendra Shastri Controversy: योगगुरु बाबा रामदेव बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर जमकर भड़के हैं. उन्होंने पाखंडी तक कह डाला. बाबा बागेश्वर पर निशाना साधते हुए कहा कि हिंदुओं को बचाने की बात कहता है, बावला पहले खुद को बचा ले. इसके साथ ही उन्होंने महिलाओं को ऐसे कथावाचकों से बचने की नसीहत दे डाली.

बाबा रामदेव ने बावला, पाखंडी और धूर्त कहा

झारखंड के जमशेदपुर में पूर्वी सिंहभूम पतंजलि योग समिति की ओर से प्रांतीय महासम्मेलन आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ लोगों ने ना तो वेद पढ़े हैं, ना ही उपनिषद, ना ही कुरान के बारे में जानते हैं और ना ही रामायण के बारे में, ना महाभारत को जानते हैं और ना ही संविधान को पढ़े हैं, यहां तक की लोकतंत्र को भी नहीं जानते हैं. मंच पर खड़े होकर केवल बकवास करते हैं. कहते हैं कि हम सनातनी हैं, हम ही धर्म बचाएंगे. इसके आगे बाबा रामदेव ने कहा कि अरे खुद को बचा ले पहले बावले, पाखंडी कही का, धूर्त.

अपने भाषण में उन्होंने आगे साफ किया कि वे पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बारे में बात कर रहे हैं. बाबा रामदेव ने आगे कहा कि गलत व्यक्ति, गलत विचार और गलती बातों के साथ खुद को नहीं जोड़ना चाहिए. जो देवी-देवताओं की तुलना करे, राम महान हैं और भगवान कृष्ण टेढ़े-मेढ़े हैं और फिर ये कहकर माफी मांग ली. वृंदावन में बांके बिहारी के आगे मत्था टेक दिया. फिर कहते हैं कि कृष्ण तो टेढ़े ही हैं. अरे तेरी मति मारी गई है पाखंडी. हम जानबूझकर बोल रहे हैं, ऐसी बात मत बोलो. समाज में इस तरह की हल्की बातों को बोलने का किसी को अधिकार नहीं है. हर चीज की एक मर्यादा और प्रोटोकॉल है.

‘भगवान कृष्ण तीन जगहों से टेढ़े होते हैं’

बाबा बागेश्वर ने भगवान राम की तुलना श्रीकृष्ण से करते हुए कहा कि तुम्हारे ठाकुर जी हर तस्वीर में इधर-उधर देखते हुए नजर आते हैं. खड़े भी रहते हैं तो तीन जगह से टेढ़े. पांव के ऊपर पांव रहते हैं. कमर लचकी हुई. टेढ़ी गर्दन करके बांसुरी बजाते हैं. वहीं, हमारे वाले तो एकदम सीधे खड़े होते हैं. उनका नाम भी सीधा, चलते भी सीधे और देखते भी सीधे हैं. पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के इसी बयान को लेकर बवाल हुआ था. विवाद बढ़ने पर उन्होंने माफी भी मांगी थी.

ज़रूर पढ़ें