युवाओं को रिझाने की तैयारी में एमपी सरकार, 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा ‘CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’

CM Youth Conclave 2026: एमपी सरकार 6 अक्टूबर को 'सीएम यूथ कनक्लेव 2026' करने जा रही है. इसमें प्रदेश के सभी जिलों के कॉलेजों के छात्र शामिल होंगे. राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स को इकट्ठा करने की तैयारी की जा रही है. सीएम मोहन यादव इस प्रोग्राम के जरिए छात्र-छात्राओं से संवाद करेंगे और भविष्य के बारे में चर्चा करेंगे.
Bhopal cm youth conclave lal parade ground startup skill and innovation

सीएम मोहन यादव छात्रों से करेंगे संवाद

CM Youth Conclave 2026: दिल्ली के जंतर-मंतर में हुए जेन-जी आंदोलन के बाद युवाओं को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए राजनीतिक दल लगातार प्रयास कर रहे हैं. सम्मेलन, कॉन्क्लेव, सभा आयोजित की जा रही हैं. अब सरकारें भी युवाओं के मुद्दों को लेकर जागरूक हो गई हैं. मध्य प्रदेश में भी बयार यंगस्टर्स के पक्ष में बह रही है.

भोपाल में होगा ‘सीएम यूथ कॉन्क्लेव 2026’

एमपी सरकार 6 अक्टूबर को ‘सीएम यूथ कनक्लेव 2026’ करने जा रही है. इसमें प्रदेश के सभी जिलों के कॉलेजों के छात्र शामिल होंगे. राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स को इकट्ठा करने की तैयारी की जा रही है. सभी कुल सचिव, सचिव और प्राचार्यों को इस कार्यक्रम के संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं. सीएम मोहन यादव इस प्रोग्राम के जरिए छात्र-छात्राओं से संवाद करेंगे और भविष्य के बारे में चर्चा करेंगे. यूथ से जुड़ी योजनाओं और सौगात का ऐलान कर सकते हैं. युवाओं से बड़ी संख्या में जुड़ने की अपील की गई है.

किन मुद्दों पर होगी चर्चा?

स्टार्टअप एवं उद्यमिता: युवा उद्यमियों और स्टार्टअप्स की सहभागिता. फार्मास्युटिकल, मैन्युफैक्चरिंग, AI/ मशीन लर्निंग और फूड प्रोसेसिंग जैसे क्षेत्रों के स्टार्टअप्स की प्रस्तुति.

कॅरियर एवं कौशल के अवसर: कौशल विकास, कॅरियर मार्गदर्शन और रोज़गार से जुड़ी जानकारी एक ही स्थान पर

युवा नवाचार एवं प्रदर्शन: AI, साइबर सिक्योरिटी, ड्रोन टेक्नोलॉजी, विज्ञान एवं नवाचार, कृषि क्षेत्र में रोज़गार, फ्यूचर रेडी एजुकेशन और टेक्नोलॉजी से जुड़े प्रदर्शन.

शासकीय योजनाओं की जानकारी: पात्रता, पंजीयन, आवेदन प्रक्रिया, प्रशिक्षण और उपलब्ध सुविधाओं से संबंधित स्टॉल

सार्वजनिक एवं निजी विश्वविद्यालयों की सहभागिता: विश्वविद्यालयों द्वारा कॅरियर मार्गदर्शन, नवाचार, उद्यमिता, तकनीकी शिक्षा एवं रोज़गार के अवसरों की जानकारी.

ये भी पढ़ें: युवाओं के लिए दमदार योजना, सीखो और हर महीने कमाओ हजारों रुपये, ये है MP सरकार की कमाल की स्कीम

इंदौर में राहुल गांधी का कार्यक्रम

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने 19 सितंबर को इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को संबोधित किया था. कांग्रेस का दावा है कि इस प्रोग्राम में 1.50 लाख से ज्यादा लोग शामिल हुए थे. राहुल गांधी ने पेपर लीक, रोजगार और शिक्षा जैसे मुद्दों पर छात्रों से बात की थी. इससे राज्य में युवाओं के पक्ष में एक माहौल बना था.

ज़रूर पढ़ें