शिवराज, बंशीलाल के बाद अब लाल सिंह आर्य… भाजपा में किसानों को साधने का जिम्मा MP के हवाले
शिवराज, बंशीलाल के बाद अब लाल सिंह आर्य... भाजपा में किसानों को साधने का जिम्मा MP के हवाले
MP Leaders Lead Kisan Front: भारतीय जनता पार्टी ने देश में किसानों को साधने का जिम्मा अब पूरी तरह मध्य प्रदेश के हवाले कर दिया है. भाजपा ने किसानों से जुड़ी कई अहम जिम्मेदारी मध्य प्रदेश के नेताओं को दे दी है. पहले केंद्रीय कृषि मंत्री, फिर किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अब किसान मोर्चा प्रभारी भी मध्य प्रदेश से बनाया है.
मोदी सरकार में शिवराज सिंह चौहान केंद्रीय कृषि मंत्री हैं, जो मध्य प्रदेश से आते हैं. शिवराज सिंह चौहान एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री भी रहे हैं. हाल ही में मध्य प्रदेश के किसान भी अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतर आए थे. हालांकि, इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने उनसे बातचीत कर समाधान निकाला और उनकी नाराजगी दूर की.
MP के तीन बड़े नेताओं पर किसानों की जिम्मेदारी
इसके बाद बंशीलाल गुर्जर को नितिन नवीन की टीम में शामिल कर लिया गया. जिन्हें किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है. बंशीलाल भी एमपी से ही आते हैं. अब भाजपा ने किसान मोर्चा का प्रभारी बनाकर सबको चौंका दिया है. क्योंकि किसान मोर्चा के प्रभारी लाल सिंह आर्य भी एमपी से हैं. यानी अब कहा जा सकता है कि किसानों के साधने का जिम्मा एमपी के नेताओं के ऊपर कर दिया गया है.
किसानों की समस्याओं का समाधान बड़ी चुनौती
भारत एक कृषि प्रधान देश है. ऐसे में कहीं न कहीं किसानों अपनी समस्याओं को लेकर सरकार का विरोध करते नजर आते रहते हैं. हरियाणा, पंजाब के बाद अब मध्य प्रदेश के किसान भी अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरने लगे हैं. अब देखना यह होगा कि एमपी के ये नेता किसानों की समस्या को किस प्रकार से सुलझाते हैं.
ये भी पढ़ेंः हरीश दिवेदी को युवा मोर्चा, सतीश पूनिया को ST मोर्चे की कमान, भाजपा के 7 मोर्चा प्रभारियों का ऐलान
किसान मोर्चा के प्रभारी बने लाल सिंह आर्य
लाल सिंह आर्य इससे पहले भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में काम कर रहे थे. लाल सिंह आर्य विधायक बनने के बाद मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं. उनके पास संगठन और सरकार दोनों स्तरों पर लंबा प्रशासनिक व राजनीतिक अनुभव है. अब लाल सिंह किसानों से जुड़ी समस्याओं का समाधान करेंगे. उन्होंने किसान मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है.