भोपाल में कांग्रेस कार्यालय का बीजेपी ने किया घेराव, पीएम आवास पर राहुल गांधी के प्रदर्शन का कर रहे विरोध

MP News: राजधानी भाेपाल में भाजपा ने कल दिल्‍ली में हुए पीएम आवास पर राहुल गांधी के प्रदर्शन के विरोध में शहर के रेड क्रॉस चौराहे पर प्रदर्शन कर रहे हैं.
BJP protest in Bhopal

भोपाल में भाजपा का प्रदर्शन

MP News: राजधानी भाेपाल में भाजपा ने कल दिल्‍ली में हुए पीएम आवास पर राहुल गांधी के प्रदर्शन के विरोध में शहर के रेड क्रॉस चौराहे पर प्रदर्शन कर रहे हैं. इस प्रदर्शन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, विधायक रामेश्वर शर्मा, महापौर, विधायक भगवानदास सबनानी समेत बड़ी संख्‍या में कार्यकर्ता पैदल मार्च कर रहे हैं. इस बीच भाजपा की महिला कार्यकर्ता भी हाथों में तख्तियां लेकर पहुंची.

विरोध प्रदर्शन करते हुए बीजेपी के कार्यकर्ता और नेता प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे और कार्यालय का घेराव किया. इस प्रदर्शन के बीच कांग्रेस कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई और भारी पुलिस बल की तैनाती की गई.

युवक की टी-शर्ट ने खींचा ध्‍यान

प्रदर्शन के दौरान एक युवक विरोध करने के लिए जोकर बनकर आया और युवक जिस टी-शर्ट को पहन कर पहुंचा, उसने सभी का ध्‍यान अपनी ओर खींच लिया. युवक की टी-शर्ट पर लिखा था ‘देश का अपमान, मेरा काम – राहुल गांधी’

कांग्रेस कार्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ाई

कल दिल्‍ली में कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री के आवास के पास किए गए धरना प्रदर्शन और हंगामें के विरोध में भाजपा ने आज यह प्रदर्शन आयोजित किया है. हालांकि भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को भारी पुलिस बल के और कड़ी सुरक्षा व्‍यवस्‍था करते हुए लिंक रोड पर ही रोक दिया गया.

पीएम आवास के बाहर कांग्रेस ने किया था प्रदर्शन

कल पीएम आवास के बाहर नीट पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे की मांग करते हुए कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन में लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी, पवन खेड़ा, दीपेंद्र हुड्डा और कर्नाटक के सीएम डीके शिवकुमार समेत विपक्ष के कई बड़े नेता शामिल हुए.

इस विरोध प्रदर्शन में सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव भी धरना स्‍थल पहुंचे और धारने पर बैठ गए. इसके बाद दिल्‍ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विपक्ष के सभी नेताओं को डिटेन कर लिया.

ये भी पढे़ं- पीएम आवास के बाहर धरने पर बैठे राहुल-अखिलेश को पुलिस ने किया डिटेन, जितेंद्र सिंह बोले- कांग्रेस नेता अपनी बात से मुकरे

ज़रूर पढ़ें